Get App

FY30 तक 26 नए प्रोडक्ट लॉन्ग होंगे, इनमें से 6 EV होंगे, Creta EV के मार्जिन पर दबाव से मुनाफे पर नहीं पड़ेगा फर्क - हुंडई मोटर

कंपनी की कॉनकॉल काफी पॉजिटिव रही है। इसमें कंपनी के मैनेजमेंट ने कंपनी की घरेलू ग्रोथ इंडिस्ट्री के हिसाब से ही रहने की उम्मीद जताई है। मैनेजमेंट का कहना है कि वित्त वर्ष 2026 में एक्सपोर्ट वॉल्यूम 7 फीसदी से 8 फीसदी रहना संभव है। डबल डिजिट EBITDA मार्जिन कायम रखने का भरोसा है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 20, 2025 पर 10:48 AM
FY30 तक 26 नए प्रोडक्ट लॉन्ग होंगे, इनमें से 6 EV होंगे, Creta EV के मार्जिन पर दबाव से मुनाफे पर नहीं पड़ेगा फर्क - हुंडई मोटर
Hyundai Motor share : कंपनी का कहना है कि बैटरी पैक असेंबली और सेल्स के लोकलाइजेशन से मार्जिन को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। Creta EV के मार्जिन पर असर से मुनाफे पर फर्क नहीं पड़ेगा

चौथी तिमाही में HYUNDAI मोटर की आय में 1.5 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। लेकिन मुनाफे में करीब 4 फीसदी की कमी आई है। साथ ही मार्जिन पर भी दबाव दिखा है। नतीजे और आगे के आउटलुक पर चर्चा करते हुए HYUNDAI मोटर के होल टाइम डायरेक्टर और COO तरुण गर्ग ने सीएनबीसी-आवाज़ के साथ खास बात-चीत की। यहां हम आपके के लिए इस बातचीत का संपादित अंश दे रहे हैं।

घरेलू वॉल्यूम ग्रोथ और एक्सपोर्ट ग्रोथ की बात करें तो FY26 को लेकर आउटलुक कैसा है?

इस पर कंपनी के COO तरुण गर्ग ने कहा कि Q4 में मार्जिन 14.1 फीसदी रही है। FY26 में मार्केट ग्रोथ 1 से 1.5 फीसदी रही है। घरेलू मार्केट में लो सिंगल डिजिट ग्रोथ संभव है। एक्सपोर्ट मार्केट में डिमांड अच्छी है। आगे 7-9 फीसदी एक्सपोर्ट ग्रोथ की उम्मीद है। पिछले तिमाही में 14 फीसदी एक्सपोर्ट ग्रोथ रही है। FY26 के तीसरी तिमाही तक नए प्लांट में कामकाज शुरू होने की उम्मीद है। अगले 5 साल में लगभग 26 नए मॉडल लॉन्च करने की योजना है। लगभग 21 फीसदी वॉल्यूम एक्सपोर्ट से होने की उम्मीद है। तालेगंव यूनिट से 30 फीसदी एक्सपोर्ट की उम्मीद है।

पुणे प्लांट की 60-65 फीसदी क्षमता विस्तार करने की योजना है। तमिलनाडु और महाराष्ट्र सरकार के साथ MOU किया गया है। 2032 तक की अवधि के लिए 32000 करोड़ रुपए का MOU साइन किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें