बाजार में बिकवाली का दबाव हावी रहा। सेंसेक्स,निफ्टी लगातार 5वें दिन गिरावट पर बंद हुए हैं। IT को छोड़ BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स फिसले हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली रही है। रियल्टी, FMCG और ऑटो इंडेक्स सबसे ज्यादा गिरे हैं। एनर्जी, और फार्मा शेयरों पर भी दबाव रहा है। सेंसेक्स 809 अंक गिरकर 81,688 पर बंद हुआ है। निफ्टी 236 अंक गिरकर 25,015 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 383 अंक गिरकर 51,462 पर बंद हुआ है।
