Gold Silver Prices Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में 15 सितंबर को सोने में गिरावट देखने को मिली। यह 1,000 रुपये गिरकर 1,54,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। हालांकि, चांदी में बदलाव देखने को नहीं मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड में थोड़ी नरमी दिखी, जबकि चांदी में हल्की तेजी रही। डॉलर में मजूबती के साथ ही विदेश में सोने की कीमतों में कमजोरी का असर दिल्ली में सोने की कीमतों पर पड़ा।
