Oil India Share: AVENDUS की रिपोर्ट के बाद ऑयल इंडिया का शेयर फोकस में है। दरअसल, ब्रोकरेज फर्म एवेंडस स्पार्क (AVENDUS SPARK) ने सरकारी कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL INDIA) पर अपनी कवरेज शुरु की है। जिसके बाद आज स्टॉक में 6 फीसदी की तेजी देखने को मिली। ब्रोकरेज फर्म ने शेयर को Buy रेटिंग दी है और स्टॉक के लिए 630 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। जो मंगलवार की क्लोजिंग प्राइस से 41 फीसदी की अपसाइड दर्शाता है। बता दें कि इन्वेस्टेक, एंबिट कैपिटल, प्रभुदास लीलाधर और आनंद राठी के बाद यह ऑयल इंडिया के लिए 5वां सबसे हाइएस्ट टारगेट प्राइस है।
