Get App

Video: चोरी के डर से बिहार के शख्स ने लगाया अनोखा जुगाड़! क्रेन से घर की छत पर ही चढ़ा दी Scorpio, वीडियो वायरल

Video: बिहार के गोपालगंज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स अपनी नई महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक को चोरी से बचाने के लिए क्रेन की मदद से घर की दूसरी मंजिल की छत पर चढ़वाता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Sep 07, 2026 पर 6:12 PM
Video: चोरी के डर से बिहार के शख्स ने लगाया अनोखा जुगाड़! क्रेन से घर की छत पर ही चढ़ा दी Scorpio, वीडियो वायरल
वीडियो में महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक को क्रेन के जरिए एक घर की छत तक पहुंचाते हुए देखा गया

Viral Video: सोशल मीडिया पर बिहार के गोपालगंज का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यहां पर एक व्यक्ति ने अपनी नई महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक को चोरी से बचाने के लिए अनोखा जुगाड़ लगाता है। उसका ये अनोखा जुगाड़ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। गोपालगंज के एक व्यक्ति ने अपनी नई महिंद्रा स्कॉर्पियो को चोरी से बचाने के लिए उसे घर की दूसरी मंजिल पर रखवा दिया। व्यक्ति ने क्रेन की मदद से SUV को जमीन से ऊपर उठाकर छत पर पहुंचाया। गाड़ी को क्रेन से उठाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस अनोखे तरीके को देखकर हैरान हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस दावे और वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस 46 सेकेंड के वीडियो में महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक को क्रेन के जरिए एक घर की छत तक पहुंचाते हुए देखा गया। क्रेन से लटकी गाड़ी को धीरे-धीरे दो मंजिला मकान की छत तक पहुंचाया जाता है और फिर बेहद सावधानी से उसे छत पर खड़ा कर दिया जाता है। गाड़ी को इस तरह घर की छत पर पहुंचाने का तरीका देखकर लोग काफी हैरान हैं। इस घटना पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें