Get App

मामूली नौकरी से करोड़पति तक: बहरीन में भारतीय की किस्मत पलटी, एक टिकट ने बदली जिंदगी

बहरीन में काम करने वाले भारतीय ऑफिस बॉय अरुणा किदियूर ने अबू धाबी के Big Ticket वीकली ड्रॉ में 200 ग्राम सोना जीता है। इस हफ्ते हुए ड्रॉ में कुल 4 भारतीयों की किस्मत चमकी है, जिनमें केरल, मुंबई और बेंगलुरु के लोग शामिल हैं।

Roopali Sharmaअपडेटेड Oct 28, 2026 पर 9:23 AM
मामूली नौकरी से करोड़पति तक: बहरीन में भारतीय की किस्मत पलटी, एक टिकट ने बदली जिंदगी

आपकी किस्मत कब बदल जाए कोई नहीं कह सकता ऐसा ही कुछ बहरीन में काम करने वाले भारतीय ऑफिस बॉय अरुणा कृष्णप्पा किदियूर के साथ हुआ है। उन्होंने अबू धाबी के मशहूर Big Ticket वीकली ई-ड्रॉ में 200 ग्राम का 24 कैरेट सोने का बार जीत लिया है, जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये है। इस बार अक्टूबर के तीसरे हफ्ते हुए ड्रॉ में 4 भारतीयों ने सोना जीता है, जिनमें किदियूर भी शामिल हैं।

यह जीत सिर्फ एक इनाम नहीं, बल्कि सालों की मेहनत और उम्मीद का नतीजा है। विदेश में मामूली नौकरी कर रहे किदियूर के लिए यह सोना जितना किसी सपने के सच होने जैसा है और उनकी इस जीत ने गल्फ में रह रहे हजारों भारतीय प्रवासियों में नई उम्मीद जगा दी है।

क्या होता है Big Ticket ड्रॉ?

Big Ticket अबू धाबी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर होने वाला एक पॉपुलर लकी ड्रॉ है। इसमें लोग टिकट खरीदकर हर हफ्ते और हर महीने बड़े इनाम जीत सकते हैं। इसके वीकली ई-ड्रॉ में सोने के बार और मंथली ड्रॉ में करोड़ों के कैश प्राइज दिए जाते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें