Get App

UAE में भारतीय की बंपर जीत: हाथ लगा 23 लाख का खजाना, जानिए अब इन पैसों से क्या करने वाले हैं!

केरल के एक व्यक्ति और उसके दोस्तों ने तीन साल तक लकी ड्रॉ में किस्मत आजमाने के बाद 200 ग्राम सोने की ईंट जीती है। अब वे इसे बेचकर मिलने वाले पैसों से UAE में अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं।

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 18, 2026 पर 3:27 PM
UAE में भारतीय की बंपर जीत: हाथ लगा 23 लाख का खजाना, जानिए अब इन पैसों से क्या करने वाले हैं!
UAE में काम करने वाले केरल के एक व्यक्ति ने दोस्तों के साथ मिलकर 200 ग्राम सोना जीता है। इनाम बेचकर बिजनेस शुरू करना चाहता है।

UAE। किस्मत कब और कैसे बदल जाए, कोई नहीं जानता। UAE में काम करने वाले केरल के एक भारतीय व्यक्ति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। तीन साल तक लकी ड्रॉ में किस्मत आजमाने के बाद उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सोने की ईंट जीत ली। 37 साल के शफी पोक्कुलंगारा बाप्पुहाजी अब इस इनाम से अपने एक पुराने सपने को पूरा करना चाहते हैं।

खलीज टाइम्स के मुताबिक, UAE के एक सुपरमार्केट में काम करने वाले शफी ने अबू धाबी के बिग टिकट लकी ड्रॉ में सोना जीता है। वह पिछले तीन साल से 15 से 20 दोस्तों के साथ मिलकर टिकट खरीद रहे थे। इस बार उन्होंने अपने पिता के लकी नंबर से टिकट लिया था, जो उनके लिए लकी साबित हुआ।

दोस्त के फोन से मिली सोना जीतने की खबर

शफी को जीत की जानकारी आयोजकों के बजाय अपने एक दोस्त से मिली। दोस्त ने फोन करके पूछा कि क्या बिग टिकट की तरफ से उन्हें कोई कॉल आया है। शुरुआत में शफी को इस बात पर भरोसा नहीं हुआकि उन्होंने 200 ग्राम सोने की ईंट जीती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें