Get App

पुष्कर मेले में दिखीं दुनिया की सबसे छोटी गायें, 14 इंच की पुंगनूर जानिए कितना देती है दूध

पुष्कर मेले में दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की गायें आकर्षण का केंद्र बनीं. जयपुर के पशुपालक अभिनव तिवारी पुंगनूर, मिनी माउस और विच्चूर नस्ल की गायें लेकर आए हैं. पुंगनूर 14 इंच की है और 3 लीटर दूध देती है. मिनी माउस 15-20 इंच की है और 3-5 लीटर दूध देती है. विच्चूर 25-28 इंच की है और 5 लीटर दूध देती है. इन्हें घर में आसानी से पाला जा सकता है. मेले में बुकिंग ली जा रही है.

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 18, 2026 पर 3:57 PM
पुष्कर मेले में दिखीं दुनिया की सबसे छोटी गायें, 14 इंच की पुंगनूर जानिए कितना देती है दूध
पुष्कर मेले में पुंगनूर, मिनी माउस और विच्चूर नस्ल की छोटी गायें आकर्षण का केंद्र बनीं. 14 इंच की गाय 3 लीटर दूध देती है. जानिए कौन सी नस्ल कितना दूध देती है।

अजमेर। राजस्थान का विश्व विख्यात अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला अब अपने पूरे रंग में नजर आने लगा है. देशभर से पशुपालक अपने सबसे अच्छे पशुओं को लेकर पुष्कर पहुंच रहे हैं. यहां ऊंट और घोड़ों के साथ-साथ इस बार एक खास चीज लोगों का ध्यान खींच रही है - दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की गायें.

लोकल 18 के रिपोर्टर रतन कुमार गोठवाल के मुताबिक, आम गायों के मुकाबले ये गायें दिखने में काफी छोटी हैं, लेकिन दूध देने में किसी से कम नहीं हैं. इन्हें देखने के लिए मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं.

कौन लेकर आया है इन गायों को?

इन छोटी गायों को जयपुर से पशुपालक अभिनव तिवारी लेकर आए हैं. उनके पास इस बार 3 नस्ल की गायें हैं - पुंगनूर, मिनी माउस और विच्चूर.

सब समाचार

+ और भी पढ़ें