Multibagger Shares: भारतीय शेयर बाजारों ने नए साल यानी जनवरी 2023 की शुरुआत तेजी के साथ की थी। हालांकि बाद में आर्थिक ग्रोथ में सुस्ती की आशंका, महंगाई की ऊंची दर और बजट के संभावित ऐलानों को लेकर अनिश्चितता सहित कई वजहों के चलते इसमें भारी उठा-पटक देखने को मिला। इसके चलते बीएसई सेंसेक्स इस साल में अब तक -1.57% गिर चुका है। हालांकि इसी दौरान कई शेयर ऐसे भी रहे, जिनपर इस उठा-पटक का कोई असर नहीं पड़ा। यहां आपको 5 ऐसे भी शेयरों के बारे में बता रहे हैं, जो जनवरी महीने में अब तक अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दे चुके हैं।
1. मंगलम सीड्स लिमिटेड (Mangalam Seeds)
जनवरी 2023 की शुरुआत में मंगलम सीड्स के शेयर बीएसई पर 91 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे, जो अब बढ़कर 231.05 रुपये पर पहुंच गया है। इस तरह जनवरी महीने में अबतक इस शेयर की कीमतों में करीब 153.90% फीसदी का इजाफा हो चुका है।
जनवरी 2023 की शुरुआत में EFC (I) के शेयरों की कीमत बीएसई पर 337.95 रुपये थी, जो बुधवार 25 जनवरी को कारोबार खत्म होने के समय बढ़कर 772.50 रुपये पर पहुंच गया। इस तरह जनवरी महीने में अबतक इस शेयर की कीमतों में करीब 128.85% फीसदी का इजाफा हो चुका है।
3. लोटस चॉकलेट कंपनी (Lotus Chocolate Company)
जनवरी 2023 की शुरुआत में लोटस चॉकलेट कंपनी के शेयर बीएसई पर 129.05 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे, जो अब बढ़कर 295.15 रुपये पर पहुंच गया है। इस तरह जनवरी महीने में अबतक इस शेयर की कीमतों में करीब 128.71% फीसदी की तेजी आ चुकी है।
4. इंटीग्रेटेड टेक्नोलॉजीज (Integrated Technologies)
जनवरी 2023 की शुरुआत में इंटीग्रेटेड टेक्नोलॉजीज के शेयर बीएसई पर 7.59 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे, जो अब बढ़कर 17.25 रुपये पर पहुंच गया है। इस तरह जनवरी महीने में अबतक इस शेयर की कीमतों में करीब 127.27% फीसदी का इजाफा हो चुका है।
5. स्टैंडर्ड कैपिटल मार्केट्स (Standard Capital Markets)
जनवरी 2023 की शुरुआत में स्टैंडर्ड कैपिटल मार्केट्स के शेयर बीएसई पर 21.85 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे, जो अब बढ़कर 49.45 रुपये पर पहुंच गया है। इस तरह जनवरी महीने में अबतक इस शेयर की कीमतों में करीब 126.32% फीसदी का इजाफा हो चुका है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी शेयर परफार्मेंस के आधार पर दी गई है। यह बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।