Adani के 10 में से 5 शेयरों में तेजी, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस 4.5% उछला, लेकिन अदाणी ग्रीन में 4.8% की गिरावट

Adani Group Stocks: अदाणी ग्रुप के शेयरों में सोमवार 7 अगस्त को मिला-जुला असर देखने को मिला। ग्रुप की शेयर बाजार में सूचीबद्ध 10 में से 5 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए। वहीं बाकी 5 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सबसे अधिक तेजी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयरों में दिखी, जो बीएसई पर 4.55% बढ़कर 831.90 रुपये के भाव पर बंद हुए

अपडेटेड Aug 07, 2023 पर 7:23 PM
Adani Enterprises के शेयर 0.41% की तेजी के साथ 2,550.70 रुपये पर बंद हुए

Adani Group Stocks: अदाणी ग्रुप के शेयरों में सोमवार 7 अगस्त को मिला-जुला असर देखने को मिला। ग्रुप की शेयर बाजार में सूचीबद्ध 10 में से 5 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए। वहीं बाकी 5 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सबसे अधिक तेजी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस (Adani Energy Solutions) के शेयरों में दिखी, जो बीएसई पर 4.55% बढ़कर 831.90 रुपये के भाव पर बंद हुए। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयरों में यह तेजी ऐसे समय में आई है, जब कंपनी ने 1 अरब डॉलर के ग्रीन हाई वोल्टेज डायरेक्ट करेंट लिंक प्रोजेक्ट के लिए फाइनेंशियल क्लोजर का ऐलान किया है। इस प्रोजेक्ट से मुंबई को रिन्यूएबल एनर्जी की ज्यादा सप्लाई मिल सकेगी और शहर में बढ़ रही बिजली की मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी

ग्रुप के बाकी शेयरों में अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) 2.02 फीसदी बढ़कर 791.60 रुपये के स्तर पर बंद हुए। वहीं अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) 0.51 फीसदी बढ़कर 474 रुपये के भाव पर बंद हुआ। ग्रुप की सबसे मुख्य कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयरों में 0.41 फीसदी की तेजी रहा और यह 2,550.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

वहीं दूसरी ओर अदाणी ग्रुप के 5 शेयर सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) के शेयरों में रही, जो बीएसई पर 4.69 फीसदी बढ़कर 965.05 रुपये के भाव पर बंद हुए। अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में सोमवार को एक ब्लॉक डील देखी गई थी, उसी के बाद इसके शेयरों में यह गिरावट आई।


यह भी पढ़ें- Multibagger Stocks: इस शराब कंपनी ने किया मालामाल, 58 हजार बन गए एक करोड़, लेकिन अब फटाफट बेचने की सलाह

इसके अलावा अदाणी पावर (Adani Power) के शेयरों में 1.85 फीसदी की गिरावट रही और ये 273.40 रुपये के भाव पर बंद हुए। एनडीटीवी (NDTV) का शेयर 0.80 फीसदी टूटकर 224.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं अदाणी विल्मर (Adani Wilmer) के शेयर 0.75 फीसदी नीचे आकर 395.20 रुपये के भाव पर बंद हुए। जबकि एसीसी (ACC) के शेयर 0.53 फीसदी लुढ़ककर 2,030.90 रुपये के भाव पर बंद हुए।

Hindenburg ने दिया था अदाणी ग्रुप को झटका

अमेरिका की एक फाइनेंशियल फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने इस साल 24 जनवरी को अदाणी ग्रुप पर एक रिपोर्ट जारी किया था। इसमें अदाणी ग्रुप की कंपनियों पर स्टॉक मैनिपुलेशन और अकाउंटिंग फ्रॉड का आरोप लगाया गया था। ग्रुप ने इन आरोपों से इनकार किया था लेकिन इसके शेयर झटके को संभाल नहीं सके। इन आरोपों के बाद ग्रुप की कंपनियों के शेयर 83 फीसदी तक टूट गए थे। अभी तक अदाणी ग्रुप की किसी भी कंपनी के शेयर पूरी तरह से रिकवर नहीं हो पाए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।