Sensex में डे-लो से 922 प्वाइंट्स की रिकवरी, 5 वजहों से Nifty ने फिर छुआ 22750 का लेवल

Stock Market Recovery: शुरुआती गिरावट से उबरते हुए आज मार्केट ने जोरदार वापसी की। हालांकि तेजी कायम तो नहीं रह पाई लेकिन एक बार निफ्टी (Nifty) जरूर ग्रीन जोन में चला गया और सेंसेक्स (Sensex) बस हल्का सा ही दूर रह गया। जानिए मार्केट में इस रिवर्सल की पांच बड़ी वजह

अपडेटेड Oct 28, 2026 पर 2:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले 27 अक्टूबर को निफ्टी-बैंक निफ्टी समेत एनएसई के छह इंडेक्सेज के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ-साथ स्टॉक्स के F&O कॉन्ट्रैक्ट्स की मंथली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 8.08 प्वाइंट्स यानी 0.01% की मामूली गिरावट के साथ 73,598.67 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 3.45 प्वाइंट्स यानी 0.02% की हल्की फिसलन के साथ 22,749.75 पर बंद हुआ था।

Stock Market Recovery: अधिकतर एशियाई बाजारों से रौनक के बीच घरेलू मार्केट में भी आज हाहाकार मचा लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी के दम पर मार्केट में तेज रिकवरी आई। दिन के निचले स्तर से सेंसेक्स ने 922 प्वाइंट्स की रिकवरी तो निफ्टी भी 22750 के पार पहुंच गया था। हालांकि निफ्टी ग्रीन तो हो गया लेकिन सेंसेक्स थोड़ा दूर ही रह गया। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप स्पेस में शानदार रौनक लौटी। निफ्टी मिडकैप 100 आधे फीसदी से अधिक मजबूत हुआ तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 1% से अधिक मजबूत हुआ।

अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो फिलहाल 02:04 PM पर सेंसेक्स (Sensex) 333.33 प्वाइंट्स यानी 045% की गिरावट के साथ 73265.34 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 53.05 प्वाइंट्स यानी 0.23% की फिसलन के साथ 22696.70 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 995.10 प्वाइंट्स टूटकर 72,603.57 तक आया था जिससे यह 921.87 प्वाइंट्स रिकवर होकर 73,525.44 तक पहुंचा और निफ्टी भी पहले 252.05 प्वाइंट्स गिरकर 22,497.70 तक आ गया, जिससे यह 280.35 प्वाइंट्स रिकवर होकर 22,778.05 तक पहुंचा।

Stock Market Recovery: ये है वजह

वैल्यू बाइंग


शुरुआती गिरावट का फायदा उठाते हुए निवेशकों ने निचले स्तर पर खरीदारी की जिससे मार्केट को सपोर्ट मिला और इसने ऊपर आने की कोशिश की।

FIIs की खरीदारी

एक कारोबारी दिन पहले विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने ₹4,240.39 करोड़ के शेयरों की नेट खरीदारी की, जिससे मार्केट को सपोर्ट मिला। हालांकि दूसरी तरफ DIIs (डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स) ने खरीदारी से अधिक बिक्री की और ₹1,250.03 करोड़ के नेट शेयर बेचे।

ऑटो स्टॉक्स से मजबूत सपोर्ट

मार्केट को ऑटो शेयरों से मजबूत सपोर्ट मिला और फिलहाल इसका निफ्टी इंडेक्स 1% से अधिक मजबूत हुआ है। निफ्टी फार्मा में करीब 1% और निफ्टी प्राइवेट बैंक में करीब आधे फीसदी की बढ़त ने भी इसे सपोर्ट किया।

India VIX में फिसलन

मार्केट की घबराहट को मापने वाले वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया विक्स में फिसलन से मार्केट को सहारा मिला। फिलहाल यह 1.08% की गिरावट के साथ 16.23 पर है। इसके अधिक होने का मतलब शॉर्ट टर्म में वोलैटिलिटी बढ़ने की आशंका और कम होने का मतलब शॉर्ट टर्म में उठा-पटक कम होने की संभावना है।

तकनीकी वजह

एनालिस्ट्स के मुताबिक निफ्टी में बेयरेश रुझान के लिए इसे 22,500 के नीचे आना होगा।

बजाज ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) पबित्रो मुखर्जी का कहना है कि जब तक निफ्टी 22,830 के ऊपर नहीं जाता है, 22,370-22,830 की रेंज में तीन कारोबारी सत्रों से चला आ रहा कंसोलिडेशन आगे भी जारी रहेगा। पबित्रो के मुताबिक इस कंसोलिडेशन के दौरान 22,500-22,630 के लेवल पर तत्काल सपोर्ट है, जोकि मंगलवार के निचले स्तर और पिछले दो कारोबारी सत्रों के पुलबैक के रिट्रेसमेंट का मिलने वाला बिंदु है।

थिनक्रेडब्लू सिक्योरिटीज के फाउंडर Gaurav Udani का कहना है कि हालिया गिरावट के बाद 22,500 का लेवल अब एक अहम सपोर्ट है जबकि 22,700–22,800 का लेवल तत्काल रेजिस्टेंस जोन हो सकता है। उनका कहना है कि मार्केट में अभी दबाव है और जब तक निफ्टी में रेजिस्टेंस के ऊपर लगातार रिकवरी नहीं होती, तब तक सेल-ऑन-राइज की रणनीति बेहतर होगी। वहीं अगर निफ्टी 22,500 के लेवल को तोड़कर नीचे जाता है, तो इसमें और कमजोरी आ सकती है तो अगर यह 22,700–22,800 की तरफ रिकवर होता है, बिकवाली का दबाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में अब गौरव के मुताबिक मुख्य ध्यान इस बात पर होगा कि क्या निफ्टी 22,500 के जोन को बचा पाता है या फिर बिकवाली और तेज हो जाती है।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।