सीएनबीसी-आवाज़ द्वारा अपने दर्शकों के लिए एक्सपर्ट द्वारा रोजाना बाजार पर सटीक विश्लेषण पेश किया जाता है। इसके साथ ही बाजार में अब तक हुई या होने वाली ऐसी बातों पर भी नजर डाली जाती है जिसका असर बाजार में कारोबार के दौरान दिखाई दे सकता है। आज की ये 5 खास बातें या ऐसे 5 स्टॉक्स पर हैं जहां आज निवेशकों की नजर होनी चाहिए।
दिग्गज कंपनी RIL के Q1 नतीजे आज आयेंगे। कंपनी में आय 1.54 लाख करोड़ रुपये और Jio के ARPU में बढ़त संभव है।
इसके अलावा आज बाजार में INFO EDGE और ZOMATO पर फोकस रहेगा क्योंकि ZOMATO की आज लिस्टिंग होगी।
बाजार में इन दोनों कंपनियों पर नजर रहेगी। AGR मामले पर BHARTI और VODA-IDEA की याचिका पर SC में सुनवाई होगी।
कारोबार में इस इंश्योरेंस स्टॉक पर फोकस रहेगा क्योंकि ICICI LOMBARD के Q1 में कमजोर नतीजे आये हैं और क्लेम बढ़ने से मुनाफा 62 प्रतिशत घटा है।
PERSISTENT SYS के अच्छे नतीजे आये हैं और MPHASIS के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे हैं लिहाजा इन दोनों स्टॉक्स पर बाजार की नजर होगी।