Credit Cards

आज के कारोबार में बाजार के 5 अहम स्टॉक्स या खबर जहां होनी चाहिए निवेशकों की नजर

खबरों के आधार चुने गये 5 खास स्टॉक्स जहों आज के कारोबार में हो निवेशकों की नजर

अपडेटेड Jul 26, 2021 पर 11:37 AM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ द्वारा अपने दर्शकों के लिए एक्सपर्ट द्वारा रोजाना बाजार पर सटीक विश्लेषण पेश किया जाता है। इसके साथ ही बाजार में अब तक हुई या होने वाली ऐसी बातों पर भी नजर डाली जाती है जिसका असर बाजार में कारोबार के दौरान दिखाई दे सकता है। आज की ये 5 खास बातें या ऐसे 5 स्टॉक्स पर हैं जहां आज निवेशकों की नजर होनी चाहिए।

    1. RELIANCE IND

    आज बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज पर फोकस रहेगा। Q1 में RIL के अच्छे नतीजे आये हैं। कंपनी कंसो मुनाफा 66 प्रतिशत और EBITDA 28 प्रतिशत बढ़ा है।

    2. ICICI BANK

    ICICI BANK पर बाजार की नजर होगी। बैंक के शानदार नतीजे आये हैं। बैंक का मुनाफा 78 प्रतिशत और NII में 18 प्रतिशत का उछाल दिखाई दिया।
     
    3. ITC

    ITC के मजबूत नतीजे आये हैं। आय 37 प्रतिशत बढ़ी और सिगरेट वॉल्यूम ग्रोथ 30 प्रतिशत रही लिहाजा इस स्टॉक पर भी नजर रहेगी।


    4. JSW STEEL/USL

    JSW STEEL और USL के अच्छे नतीजे आये हैं। JSW STEEL घाटे से मुनाफे में आई है।

    5. TATA MOTORS / L&T

    निफ्टी में आज TATA MOTORS, L&T, AXIS BANK समेत 5 कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं। बाजार की इन स्टॉक्स के हर मूवमेंट पर नजर बनी रहेगी।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।