BEML Q1 Results: इस सरकारी कंपनी का घाटा घटकर ₹27 करोड़ पर रहा, रेवेन्यू 29% बढ़ी

BEML Q1 Results: कंपनी ने 'माइनिंग एंड एलाइड मशीनरी कॉरपोरेशन' (MAMC) के लिए एसेट एक्विजिशन प्रोसेस के तहत MAMC कंसोर्टियम को ₹74.7 करोड़ और MAMC इंडस्ट्रीज को ₹6.2 करोड़ का एडवांस दिया है। इसकी रिकवरी एक्वायर किए गए एसेट्स की बिक्री या उनसे मिलने वाली रकम पर निर्भर करेगी

अपडेटेड Aug 07, 2026 पर 2:07 PM
तिमाही के दौरान ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस में भी सुधार हुआ। ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई (EBITDA) पॉजिटिव होकर ₹3 करोड़ हो गई

BEML Q1 Results:  सरकारी डिफेंस और भारी उपकरण बनाने वाली कंपनी BEML ने अप्रैल-जून तिमाही के नतीजों के ऐलान कर दिया है। कंपनी को जून तिमाही में ₹27 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट घाटा हुआ है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में ₹64 करोड़ का नुकसान हुआ था। कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 29.3% बढ़कर ₹820 करोड़ हो गया, जो पहले ₹634 करोड़ था। यह बढ़ोतरी कंपनी के सभी बिजनेस में बेहतर कामकाज के कारण हुई।

तिमाही के दौरान ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस में भी सुधार हुआ। ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई (EBITDA) पॉजिटिव होकर ₹3 करोड़ हो गई, जबकि एक साल पहले EBITDA में ₹49 करोड़ का नुकसान हुआ था। EBITDA मार्जिन 0.4% रहा, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह नेगेटिव था।

प्री-टैक्स लेवल पर, कंसोलिडेटेड नुकसान एक साल पहले के ₹70.3 करोड़ से घटकर ₹33.7 करोड़ रह गया। कुल आय ₹642.6 करोड़ से बढ़कर ₹821.2 करोड़ हो गई, जबकि कुल खर्च ₹712.8 करोड़ से बढ़कर ₹854.9 करोड़ हो गया।


पिछले साल की तिमाही में मटीरियल की लागत ₹371.6 करोड़ थी, जो बढ़कर ₹428.6 करोड़ हो गई, जबकि कर्मचारियों के बेनिफिट पर खर्च ₹209.4 करोड़ के मुकाबले ₹202.6 करोड़ रहा। फाइनेंस कॉस्ट ₹9.8 करोड़ से बढ़कर ₹13.9 करोड़ हो गई और डेप्रिसिएशन व अमॉर्टाइजेशन का खर्च ₹19.8 करोड़ से बढ़कर ₹23.4 करोड़ हो गया।

BEML ने कहा कि उसकी सब्सिडियरी कंपनी 'विज्ञान इंडस्ट्रीज' (Vignyan Industries) अभी भी वॉलंटरी लिक्विडेशन (स्वेच्छा से कारोबार बंद करने) की प्रक्रिया में है, जबकि 'MAMC इंडस्ट्रीज' को ग्रुप के फाइनेंशियल स्टेटमेंट में शामिल किया जा रहा है।

कंपनी ने 'माइनिंग एंड एलाइड मशीनरी कॉरपोरेशन' (MAMC) के लिए एसेट एक्विजिशन प्रोसेस के तहत MAMC कंसोर्टियम को ₹74.7 करोड़ और MAMC इंडस्ट्रीज को ₹6.2 करोड़ का एडवांस दिया है। इसकी रिकवरी एक्वायर किए गए एसेट्स की बिक्री या उनसे मिलने वाली रकम पर निर्भर करेगी।

बोर्ड के एक अन्य फैसले में, BEML ने सावित्री यादव को तत्काल प्रभाव से कंपनी सेक्रेटरी और कंप्लायंस ऑफिसर नियुक्त किया है। उन्होंने उर्मी चौधरी की जगह ली है। यादव के पास कंपनी सेक्रेटरी के कामों, SEBI के नियमों और कॉर्पोरेट कानून का 17 साल से ज़्यादा का अनुभव है।

बता दें कि BEML के शेयर दिन के निचले स्तर से उबरते हुए दिख रहे हैं। दोपहर 1.50 बजे एनएसई पर BEML का शेयर 2.17% बढ़कर ₹1,764 पर ट्रेड कर रहे हैं। हालांकि, साल की शुरुआत से अब तक यह स्टॉक 5% नीचे है।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।