Get App

भारत पर लगेगा 500% टैरिफ? ट्रंप के नए बिल से इन शेयरों में मचा हड़कंप, 13% तक लुढ़के भाव

अमेरिका ने भारत और चीन समेत रूस से कारोबार करने वाले सभी देशों पर 500 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा है। इस प्रस्ताव के बाद भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार 8 जनवरी को हड़कंप मच गया। एक्सपोर्ट पर फोकस करने वाली कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई।

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 08, 2026 पर 2:24 PM
भारत पर लगेगा 500% टैरिफ? ट्रंप के नए बिल से इन शेयरों में मचा हड़कंप, 13% तक लुढ़के भाव
Trump Tariffs: सीफूड और श्रिंप एक्सपोर्ट से जुड़ी कंपनियां में भारी बिकवाली देखने को मिली

अमेरिका ने भारत और चीन समेत रूस से कारोबार करने वाले सभी देशों पर 500 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा है। इस प्रस्ताव के बाद भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार 8 जनवरी को हड़कंप मच गया। एक्सपोर्ट पर फोकस करने वाली कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई। खासतौर पर टेक्सटाइल और श्रिंप (झींगा) एक्सपोर्ट से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली।

यह गिरावट इस खबर के बाद आई कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक द्विदलीय प्रतिबंध विधेयक को आगे बढ़ाने की मंजूरी दी है। इस विधेयक में रूस के साथ कारोबार जारी रखने वाले देशों पर कड़े आर्थिक कदम उठाने और 500% तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव है। इस सूची में भारत का नाम भी सामने आने से निवेशकों में चिंता बढ़ गई।

टेक्सटाइल शेयरों में तेज गिरावट

टेक्सटाइल सेक्टर में सबसे अधिक गिरावट गोकलदास एक्सपोर्ट्स (Gokaldas Exports) में देखने को मिला। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर करीब 13% तक टूटकर 596.65 रुपये के स्तर तक आ गए। गोकलदास की कुल कमाई का 60% से ज्यादा हिस्सा अमेरिकी बाजार से आता है। इससे पहले 2025 में भी यह शेयर ट्रंप की बार-बार बदलती टैरिफ नीति के चलते 34% से अधिक गिरा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें