Get App

63 Moons Tech Share Price: सब्सिडियरी ने FY27 के लिए रेवेन्यू अनुमान बढ़ाया, शेयर ने लगाई 12% तक की छलांग

63 Moons Tech Share Price: सितंबर 2026 ​छमाही के लिए सब्सिडियरी 63SATS Cybertech का प्रोविजनल बिल्ड रेवेन्यू 218 करोड़ रुपये रहा। इस कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 के लिए अपने बिल किए गए रेवेन्यू का अनुमान बढ़ाकर 600 करोड़ रुपये कर दिया है

Ritika Singhअपडेटेड Oct 12, 2026 पर 12:27 PM
63 Moons Tech Share Price: सब्सिडियरी ने FY27 के लिए रेवेन्यू अनुमान बढ़ाया, शेयर ने लगाई 12% तक की छलांग
63 Moons Technologies का शेयर 1000 इंडेक्स का हिस्सा है।

63 मून्स टेक्नोलॉजीस के शेयरों में 12 अक्टूबर को दिन में जबरदस्त खरीद देखने को मिली। BSE पर शेयर पिछले बंद भाव से लगभग 12.5 प्रतिशत तक उछलकर 860.30 रुपये के हाई तक गया। कंपनी का मार्केट कैप 3800 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को अप्रैल-सितंबर 2026 छमाही के लिए अपनी सब्सिडियरी 63SATS Cybertech Ltd का बिजनेस अच्छा रहने की जानकारी दी थी। सब्सिडियरी ने बिलिंग में जबरदस्त बढ़ोतरी के बारे में बताया है और वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बिल किए गए रेवेन्यू का अनुमान बढ़ा दिया है।

इनवेस्टर अपडेट के अनुसार, सितंबर 2026 ​छमाही के लिए 63SATS Cybertech का प्रोविजनल बिल्ड रेवेन्यू 218 करोड़ रुपये रहा। यह पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान बिल किए गए 87 करोड़ रुपये के रेवेन्यू से लगभग 2.5 गुना ज्यादा है। बिलिंग जून 2026 तिमाही में 102.57 करोड़ रुपये थी। सितंबर 2026 तिमाही में यह 115.64 करोड़ रुपये हो गई।

FY27 में अब कितने रेवेन्यू का अनुमान

63SATS Cybertech ने वित्त वर्ष 2027 के लिए अपने बिल किए गए रेवेन्यू का अनुमान 350 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 600 करोड़ रुपये कर दिया है। कंपनी ने अपने क्लाइंट बेस में भी बढ़ोतरी की जानकारी दी है। एंटरप्राइज क्लाइंट्स की संख्या वित्त वर्ष 2026 में 72 थी। सितंबर 2026 छमाही में यह 107 हो गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें