सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी No.1 में इस हफ्ते stockmasala.com के Krish Subramanyam, IDBI Capital के Miraj Vora और Religare Broking के Ajit Mishra के बीच मुकाबला हो रहा है जिसमें कोई भी जीते लेकिन इनके सुझावों से निवेशकों को पैसा बनाने का मौका मिल सकता है।
तीसरे दिन कृष सुब्रमण्यम की टॉप कॉल MOIL रही जिसने 1.7 प्रतिशत का रिटर्न दिया
तीसरे दिन मिराज वोरा की टॉप कॉल SONA BLW रही जिसने 5.2 प्रतिशत का रिटर्न दिया
तीसरे दिन की समाप्ति पर मिराज वोरा द्वारा सुझाये स्टॉक्स पर 8.75% का रिटर्न मिला
तीसरे दिन की समाप्ति पर अजीत मिश्रा द्वारा सुझाये स्टॉक्स पर 9.29% का रिटर्न मिला
एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
stockmasala.com के कृष सुब्रमण्यम का मुनाफे वाला स्टॉक्सः BUY NCC
कृष ने कहा कि इस स्टॉक में 79.30 के स्तर पर 75 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें। इसमें 85 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे।
IDBI Capital के मिराज वोरा का मुनाफे वाला स्टॉक्सः BUY NAVIN FLUORINE
मिराज ने कहा कि इसमें 3588 के लेवल पर खरीदारी करें। इसमें 3820 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं साथ ही इसमें 3510 रुपये से स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Religare Broking के अजीत मिश्रा का मुनाफे वाला स्टॉक्सः SELL JSW STEEL
अजीत मिश्रा ने इस स्टॉक में 663 के स्तर पर बिकवाली की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 676 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 630 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।