मार्केट के टेक्निकल टेक्सचर पर चर्चा करते हुए कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान ने कहा कि बहुत ही शॉर्ट टर्म में निफ्टी 23250- 22950 के रेंज में रहेगा। अगर नीचे की तरफ 22950 का लेवल टूटता है तो फिर और भी गिरावट देखने को मिल सकती है। इस समय 1000 प्वाइंट की बिकवाली के बाद एक पुल बैक की कोशिश दिख रही है। ऐसा लग रहा है कि इस कोशिश में बाजार एक बार 23250 के लेवल को पार करके 23500 के लेवल पर जाता दिख सकता है।
बाजार में अब एक पुलबैक रैली की उम्मीद
श्रीकांत चौहान ने कहा कि अगर बाजार में दिखी ओवरऑल वीकनेस की बात करें तो इस में 50 फीसदी योगदान ग्लोबल माइक्रोज का था। जबकि, 50 फीसदी योगदान घरेलू बाजार में अर्निंग्स और वैल्यूएशन का था। इंडियन डोमेस्टिक मैक्रोज पर नजर डालें तो काफी हद तक ये स्थिर और अच्छे हैं। तीसरी तिमाही के नतीजे भी पहले से कुछ अच्छे रहे हैं। ग्लोबल मैक्रोज में भी स्टेबिलिटी के संकेत आने शुरू हो गए हैं। डॉलर इंडेक्स 107 पर आ चुका है। यूएस बॉन्ड यील्ड में भी नरमी दिख रही है। अमेरिका में रिसीप्रोकल टैरिफ की जो बात हो रही थी वह अब अप्रैल तक के लिए टल गई है। ऐसे में बाजार में अब एक पुलबैक रेली देखने को मिल सकती है।
एनबीएफसी सेक्टर में कई शेयरों में शानदार पैटर्न बने
अपने पसंदीदा शेयरों और सेक्टर पर बात करते हुए श्रीकांत चौहान ने आगे कहा कि एनबीएफसी सेक्टर में कई शेयरों में शानदार पैटर्न बने हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि जब माइक्रो फाइनेंस और अनसिक्योर्ड लोन अपने पीक पर होते हैं तभी इस सेक्टर में अच्छे शेयर मिलते हैं। बजाज फाइनेंस का शेयर काफी अच्छा लग रहा है। ये स्टॉक 10000 रुपए के लेवल को पार कर सकता है। अगर वेरी शॉर्ट टर्म के लिए खरीदना है तो थोड़ा इंतजार करें। लेकिन पोजीशनल व्यू के साथ खरीदना है तो वर्तमान स्तरों पर भी इस शेयर में खरीदारी की जा सकती है। इसके अलवा चोला फाइनेंस, महिंद्रा फाइनेंस और श्रीराम फाइनेंस में भी वर्तमान स्तरों पर खरीदारी की सलाह होगी। इनमें 3-4 फीसदी का स्टॉप लॉस रखें। अगर इस बाजार में रिकवरी आती है तो कंजम्प्शन के साथ फाइनेंशियल शेयरों में सबसे अच्छी तेजी देखने को मिलेगी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।