Get App

एक बेहद ही थकाने वाले हफ्ते का आज होगा अंत, अच्छे नतीजों पर आज करें रिएक्ट- अनुज सिंघल

शुक्र है शुक्रवार है। एक बेहद ही थकाने वाले हफ्ते का अंत है। कल आखिरी घंटे में बाजार में शानदार रैली हुई। कल सुबह हमारी बात हुई थी कि शायद रैली आ जाए। लेकिन ये नहीं सोचा था कि इतनी नीचे से और इतनी जोर से आएगी। जो भी है, ये बाजार अभी आपको कमाने नहीं दे रहा है। बेसिक टेक्सचर बिकवाली का है, लेकिन बीच-बीच में बड़ी रैली आ रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 08, 2025 पर 8:59 AM
एक बेहद ही थकाने वाले हफ्ते का आज होगा अंत, अच्छे नतीजों पर आज करें रिएक्ट- अनुज सिंघल
टेक्निकली कल भी निफ्टी ने lower high और lower low बनाया। इसका मतलब आज सबसे बड़ा स्तर होगा 24,634 (कल का हाई)।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

शुक्र है शुक्रवार है। एक बेहद ही थकाने वाले हफ्ते का अंत है। कल आखिरी घंटे में बाजार में शानदार रैली हुई। कल सुबह हमारी बात हुई थी कि शायद रैली आ जाए। लेकिन ये नहीं सोचा था कि इतनी नीचे से और इतनी जोर से आएगी। जो भी है, ये बाजार अभी आपको कमाने नहीं दे रहा है। बेसिक टेक्सचर बिकवाली का है, लेकिन बीच-बीच में बड़ी रैली आ रही है। आज कुछ अच्छे नतीजों पर हमें रिएक्ट करना है। BSE, कमिंस, LIC, मैक्स, सभी के नतीजे काफी अच्छे हैं। अब कल का निचला स्तर (24344) हमारे लिए लक्ष्मण रेखा है। क्या कल बाजार ने खराब खबर पर एक panic bottom बनाया?इसका जवाब आपको अगले कुछ दिनों में मिल जाएगा।

बाज़ार: आज के संकेत

डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत से अभी कोई बात नहीं होगी। भारत के साथ ट्रेड डील बातचीत को अभी होल्ड पर रखेंगे। अगले 20 दिन इस मामले से अनिश्चितता बढ़ेगी, लेकिन आज बाजार के पास कुछ अच्छे संकेत हैं। इकोनॉमी से जुड़ी कंपनियों के नतीजे काफी अच्छे हैं। कमिंस के नतीजे सबसे शानदार रहे हैं। कमिंस ने ऑल टाइम हाई EBITDA और मुनाफा डिलीवर किया। कमिंस काफी चल चुका है लेकिन फिर भी शायद आज चले। टाइटन के भी नतीजे बढ़िया हैं, मार्जिन में अच्छा सुधार आया। LIC और मैक्स दोनों के नतीजे काफी अच्छे हैं। खासकर मैक्स के नतीजे बढ़िया हैं, बस वैल्युएशन थोड़े महंगे हैं। BSE के भी शानदार नतीजे, लेकिन यहां दिक्कत वीकली एक्सपायरी मामले की है। आज भी कुछ बड़े नंबर आएंगे, सबसे बड़ा है SBI। SBI के नतीजे बाजार के दौरान ही आ जाते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें