Aadhar Housing Finance में प्रमोटर कंपनी बेचेगी 4.4 करोड़ शेयर, इस भाव पर होगा ट्रांजेक्शन

Aadhar Housing Finance Share Sale: जून 2025 तक प्रमोटर के पास आधार हाउसिंग फाइनेंस में 75.5 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। अप्रैल-जून 2025 तिमाही में शुद्ध मुनाफा 19 प्रतिशत बढ़ गया। कंपनी की कुल इनकम बढ़कर 7,413 करोड़ रुपये हो गई

अपडेटेड Jul 31, 2025 पर 12:27 AM
Story continues below Advertisement
Aadhar Housing Finance का शेयर 30 जुलाई को BSE पर 0.46 प्रतिशत गिरावट के साथ 507 रुपये पर सेटल हुआ।

Aadhar Housing Finance Stake Sale: आधार हाउसिंग फाइनेंस की प्रमोटर BCP TOPCO VII PTE LTD, कंपनी में 44,139,236 या 4.4 करोड़ शेयर बेच रही है। यह बिक्री 425 रुपये प्रति शेयर के भाव पर AXDI LDII SPV 1 Ltd को की जाएगी। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि इसके लिए 29 जुलाई को AXDI LDII SPV 1 LTD और BCP Topco VII Pte. Ltd. के बीच एक शेयर परचेज एग्रीमेंट हुआ। जून 2025 तक प्रमोटर के पास आधार हाउसिंग फाइनेंस में 75.5 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

आधार हाउसिंग फाइनेंस का शेयर 30 जुलाई को BSE पर दिन में 1 प्रतिशत तक टूटकर 503.05 रुपये के लो तक गया। बाद में 0.46 प्रतिशत गिरावट के साथ 507 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 22000 करोड़ रुपये के करीब है।

Aadhar Housing Finance शेयर 6 महीनों में 31 प्रतिशत मजबूत


शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। BSE के डेटा के मुताबिक, आधार हाउसिंग फाइनेंस का शेयर 6 महीनों में 31 प्रतिशत और एक महीने में 11 प्रतिशत मजबूत हुआ है। शेयर ने 28 जुलाई को 52 वीक का फ्रेश हाई 538 रुपये क्रिएट किया था। 52 वीक का लो 340.50 रुपये है, जो 4 मार्च 2025 को देखा गया। ICICI Securities ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग के साथ 625 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। बर्नस्टीन ने 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग के साथ 550 रुपये का टारगेट सेट किया है।

Jio Financial Services प्रमोटर्स को जारी करेगी 50 करोड़ वॉरंट, बदले में आएगा ₹15825 करोड़ का फंड

जून तिमाही में मुनाफा 19 प्रतिशत बढ़ा

आधार हाउसिंग फाइनेंस का अप्रैल-जून 2025 तिमाही में शुद्ध मुनाफा 19 प्रतिशत बढ़कर 237 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 200 करोड़ रुपये था। कुल इनकम बढ़कर 7,413 करोड़ रुपये हो गई, जो जून 2024 तिमाही में 7413 करोड़ रुपये थी। ब्याज से इनकम 700 करोड़ रुपये दर्ज की गई, जो जून 2024 तिमाही में 629 करोड़ रुपये थी। जून 2025 तिमाही में कंपनी के खर्च बढ़कर 546 करोड़ रुपये के रहे। एक साल पहले खर्च 456 करोड़ रुपये के थे।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।