ABFRL और कोफोर्ज तेजी के मूड में, HDFC बैंक, M&M फाइनेंस और एवेन्यू सुपरमार्ट पर बनी रहे नजर

अनुज की राय है कि HDFC बैंक में काफी तेजी आ चुकी अभी इसका पीछा ना करें। आज का दिन पहले खरीदारी कर चुके निवेशकों के लिए है। एवेन्यू सुपरमार्ट पर सिटी की मंदी की राय है। सिटी में इस स्टॉक पर बिकवाली की सलाह के साथ 3400 रुपए का टारगेट दिया है

अपडेटेड Jul 03, 2024 पर 1:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ABFRL में आज अच्छा प्राइस एक्शन देखने को मिला है। 4 हफ्ते की रेंज से ब्रेक आउट की कोशिश हुई है। करीब दो साल का चैनल पार होने के कगार पर है

बाजार में आज किन शेयरों में देखने को मिल सकता है एक्शन और कहां हो सकती है कमाई इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि HDFC बैंक, M&M फाइनेंस, एवेन्यू सुपरमार्ट, MOIL और हिंदुस्तान जिंक पर फोकस बनाए रखना चाहिए। अनुज का ये भी मानना है कि आगे हमें ABFRL और COFORGE में अच्छी तेजी देखने तो मिल सकती है।

HDFC बैंक पर फोकस (ग्रीन सिगनल)

अनुज की राय है कि HDFC बैंक में काफी तेजी आ चुकी अभी इसका पीछा ना करें। आज का दिन पहले खरीदारी कर चुके निवेशकों के लिए है। ट्रेडर्स इस स्टॉक में थोड़ा मुनाफा भी बुक कर सकते हैं। निवेशक नई खरीदारी पहले थोड़ी गिरावट का इंतजार करें। खबर उम्मीद के मुताबिक ही है। ऐसे में में स्टॉक में Sell on news संभव है


M&M फाइनेंस पर फोकस (न्यूट्रल व्यू)

अनुज ने का कि सिटी की स्टॉक पर न्यूट्रल राय है। उसने इसके लिए टारगेट 310 रुपए का दिया है। कंपनी के जून महीने के कारोबारी अपडेट अनुमान के मुताबिक ही रहे हैं। Q1FY25 डिस्बर्समेंट सालाना आधार पर 4.6 फीसदी बढ़कर 12,730 करोड़ रुपए पर रहा है। बिजनेस असेट्स में तीमाही आधार पर 3.7 फीसदी की ग्रोथ रही है। कलेक्शन एफिसिएंसी सालाना आधार पर 94 फीसदी के साथ स्थिर रही है। उम्मीद के मुताबिक NIMs ऊंचे बेस से नरम हुए हैं।

फोकस में एवेन्यू सुपरमार्ट (रेड सिगनल)

एवेन्यू सुपरमार्ट पर सिटी की मंदी की राय है। सिटी में इस स्टॉक पर बिकवाली की सलाह के साथ 3400 रुपए का टारगेट दिया है। उसका कहना है कि Q1GY25 के अपडेट में ग्रोथ बढ़ने के संकेत नहीं मिले हैं। मार्जिन रेंज पर नजर रखने की जरूरत है। कंपनी का प्रति स्टोर रेवेन्यू 3 फीसदी बढ़ा है। पांच साल की CAGR महज 5.3 फीसदी रही है। खराब प्रोडक्ट मिक्स से रेवेन्यू/sqft पर असर जारी है। कंपनी छोटे शहरों में नए स्टोर खोल रही है। Q1 में 6 स्टोर खोले हैं। नए स्टोर्स के रिस्क के चलते मौजूदा वैल्युएशन पर सतर्क रहने की सलाह है।

MOIL पर फोकस (ग्रीन सिगनल)

MOIL का Q1 का कारोबारी अपडेट अच्छा है। अप्रैल-जून में बिक्री सालाना आधार पर 14.5 फीसदी बढ़ी है। प्रोडक्शन सालाना आधार पर 7.8 फीसदी बढ़कर 4.7 लाख टन रहा है। कंपनी का एक्सप्लोरेशन पर फोकस कायम है। कोर ड्रिलिंग 49 फीसदी बढ़कर 30,028 मीटर पर रही है।

हिंदुस्तान जिंक पर फोकस (रेड सिगनल)

हिंदुस्तान जिंक के पहली तिमाही के कारोबारी अपडेट कमजोर रहे हैं। माइंड मेटल प्रोडक्शन तिमाही आधार पर 12 फीसदी घटकर 263 kt पर रहे हैं। हालांकि सालाना आधरा पर इसमें 2 फीसदी की बढ़त हुई है। रिफाइंड जिंक प्रोडक्शन तिमाही आधार पर 4 फीसदी घटकर 211 kt पर रहा है। वहीं सालाना आधार पर इसमें 1 फीसदी की बढ़त हुई है। रिफाइंड लीड प्रोडक्शन तिमाही आधार पर 3 फीसदी घटकर 51 kt रहा है। इसमें सालाना आधार पर 2 फीसदी की बढ़त हुई है। चांदी का प्रोडक्शन 179 टन से 7 फीसदी घटकर 167 टन पर रहा है।

INDIA JUNE HSBC PMI: जून में सर्विसेज PMI मई के 60.4 से बढ़कर 60.5 के स्तर पर रही, नये ऑर्डरों में तेजी ने भरा जोश

ABFRL

ABFRL में आज अच्छा प्राइस एक्शन देखने को मिला है। 4 हफ्ते की रेंज से ब्रेक आउट की कोशिश हुई है। करीब दो साल का चैनल पार होने के कगार पर है। कल दोगुने से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला था। OI एक महीने के शिखर पर है। वायदा में दो दिनों से लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला है।

COFORGE

इस शेयर में अच्छा मोमेंटम है। लगातार 4 दिनों से तेजी का मूड बना हुआ है। एक ही कैंडल में 100 और 200 DMA पार कर गया है। करीब 3 महीने की रेंज से ब्रेकआउट की कोशिश हो रही है। कल दोगुने से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम रहा। भाव, PCR और वॉल्यूम एक महीने के ऊपरी स्तर पर हैं। वायदा में दो दिनों से शॉर्ट कवरिंग दिखी है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।