ABH Healthcare IPO Listing: लिस्ट होते ही लोअर सर्किट, ₹102 के शेयरों ने दिया बड़ा शॉक

ABH Healthcare IPO Listing: एबीएच हेल्थकेयर अनिल बागी हॉस्पिटल के तहत हेल्थकेयर सर्विसेज मुहैया कराती है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। नई खरीदारी से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

अपडेटेड Sep 01, 2026 पर 4:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ABH Healthcare IPO Listing: एबीएच हेल्थकेयर का ₹35 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 24-27 अगस्त तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

ABH Healthcare IPO Listing: हॉस्पिटल सर्विसेज मुहैया कराने वाली एबीएच हेल्थकेयर के शेयरों की आज NSE SME पर डिस्काउंट एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और हर कैटेगरी का हिस्सा पूरा भर भी नहीं पाया था। ओवरऑल इसे 1.44 गुना बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹102 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी ₹99.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि लिस्टिंग पर करीब 3% पूंजी ही घट गई। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर और नीचे आए। टूटकर यह ₹94.05 (ABH Healthcare Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर बंद हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 7.79% घाटे में हैं।

ABH Healthcare IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

एबीएच हेल्थकेयर का ₹35 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 24-27 अगस्त तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 1.44 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 8.37 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 0.29 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 1.69 गुना भरा था।


इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 34,29,600 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹17.00 करोड़ कर्ज हल्का करने, ₹5.00 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों, ₹8.62 करोड़ अधिग्रहण और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और ₹4.36 करोड़ इश्यू से जुड़े खर्चों को भरने पर खर्च होंगे।

ABH Healthcare के बारे में

एबीएच हेल्थकेयर अनिल बागी हॉस्पिटल के तहत हेल्थकेयर सर्विसेज मुहैया कराती है। इनमें कार्डियक साइंसेज, न्यूरोलॉजी, मिनिमली इनवेसिव स्पाइन और ब्रेन सर्जरी, मेडिकल और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी, लैप्रोस्कोपिक और बैरिएट्रिक सर्जरी, यूरोलॉजी, पल्मोनोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, ईएनटी, मैक्सिलोफेशियल सर्जरी जैसी सर्विसेज मिलती हैं। हॉस्पिटल 30 प्राइवेट और पब्लिक हेल्थ इंश्योरेंस प्रोवाइडर्स और थर्ड-पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर्स के साथ जुड़ा हुआ है।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2024-26 में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना 84% से अधिक की रफ्तार यानी CAGR से बढ़कर ₹5.64 करोड़ और टोटल इनकम करीब 13% के सीएजीआर से ₹52.59 करोड़ पर पहुंच गया। मार्च 2026 तिमाही के आखिरी में कंपनी पर ₹45.75 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹9.34 करोड़ पड़े थे।

Symbiotec के ₹988 के शेयरों ने दिया शॉक, आईपीओ को तगड़े रिस्पांस के बाद फीकी लिस्टिंग

Hy-Tech Engineers IPO Listing: 247 गुना आईपीओ को बोली, अब 42% प्रीमियम पर लिस्ट ₹53 का शेयर

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।