Hy-Tech Engineers IPO Listing: 247 गुना आईपीओ को बोली, अब 42% प्रीमियम पर लिस्ट ₹53 का शेयर

Hy-Tech Engineers IPO Listing: हाई-टेक इंजीनियर्स हाइड्रोलिक फिटिंग्स बनानकर सप्लाई करती है। अब आईपीओ को धमाकेदार 247 गुना से अधिस बोली मिलने के बाद शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। नई खरीदारी से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

अपडेटेड Sep 01, 2026 पर 10:33 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Hy-Tech Engineers IPO Listing: हाई-टेक इंजीनियर्स का ₹136 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 24-27 अगस्त तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Hy-Tech Engineers IPO Listing: अलग-अलग इंडस्ट्रीज की जरूरतों के मुताबिक हाइड्रोलिक फिटिंग्स बनाने वाली हाई-टेक इंजीनियर्स के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 247 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹53 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹72.00 और NSE पर ₹75.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब 42% तक का लिस्टिंग गेन (Hy-Tech Engineers Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर BSE पर यह ₹75.59 (Hy-Tech Engineers Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 42.62% मुनाफे में हैं।

Hy-Tech Engineers IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

हाई-टेक इंजीनियर्स का ₹136 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 24-27 अगस्त तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का धमाकेदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 247.39 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 249.71 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 412.96 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 175.10 गुना भरा था।


इस आईपीओ के तहत ₹60 करोड़ के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ₹5 की फेस वैल्यू वाले 1,42,89,450 शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹29.97 करोड़ मशीनरी और इक्विपमेंट्स की खरीदारी, ₹16.00 करोड़ कर्ज हल्का करने, ₹5.96 करोड़ आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और ₹18.26 करोड़ आईपीओ से जुड़े खर्चों पर खर्च होंगे।

Hy-Tech Engineers के बारे में

हाई-टेक इंजीनियर्स हाइड्रोलिक फिटिंग्स बनानकर सप्लाई करती है। इसके पोर्टफोलियो में डीआईएन-मीट्रिक फिटिंग्स, जेआईसी फ्लेयर्ड और फ्लेयरलेस फिटिंग्स, ओ-रिंग फेस सील फिटिंग्स, कंवर्जन फिटिंग्स और कस्टमाइज्ड हाइड्रोलिक फिटिंग्स समेत 11 हजार से अधिक SKUs हैं। यह देशी-विदेशी बाजारों में बी2बी मॉडल पर काम करती है। इसके प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कंस्ट्रक्शन मशीनरी, ऑटोमोटिव, फार्मिंग मशीनरी, इंजेक्शन मोल्डिंग मशीन्स और हाइड्रोलिंक सिस्टम्स जैस इंडस्ट्रीज में होता है तो रेलवे और डिफेंस सेक्टर तक भी इसकी पहुंच है।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2024-26 में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना 39% से अधिक की रफ्तार यानी CAGR से बढ़कर ₹22.59 करोड़ और टोटल इनकम 17% के सीएजीआर से ₹193.44 करोड़ पर पहुंच गया। मार्च 2026 तिमाही के आखिरी में कंपनी पर ₹29.76 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹80.25 करोड़ पड़े थे।

Symbiotec के ₹988 के शेयरों ने दिया शॉक, आईपीओ को तगड़े रिस्पांस के बाद फीकी लिस्टिंग

ABH Healthcare में लिस्ट होते ही लोअर सर्किट, ₹102 के शेयरों की 3% डिस्काउंट पर एंट्री

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।