Vijay Kedia ने इस मल्टीबैगर कंपनी के खरीदे शेयर, जून तिमाही में कई गुना बढ़ा मुनाफा

Mahindra Holidays and Resorts India का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स 30 जून 2024 को समाप्त पहली तिमाही में कई गुना बढ़कर 6.08 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का PAT 89.05 लाख रुपये था

अपडेटेड Jul 28, 2024 पर 10:27 PM
Story continues below Advertisement
विजय केडिया ने महिंद्रा हॉलिडेज एंड रिसॉर्ट्स इंडिया लिमिटेड (MHRIL) के शेयर खरीदे हैं।

दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने महिंद्रा हॉलिडेज एंड रिसॉर्ट्स इंडिया लिमिटेड (MHRIL) के शेयर खरीदे हैं। केडिया ने कैलेंडर ईयर 2024 की पहली तिमाही में कंपनी के 20,25,000 शेयर खरीदे, जो कि करीब एक फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। यह जानकारी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर पोस्ट किए गए मार्च 2024 और जून 2024 तिमाहियों के लिए कंपनी के पब्लिक शेयरहोल्डिंग पैटर्न से मिली है। कंपनी के शेयरों में बीते शुक्रवार को 0.04 फीसदी की मामूली गिरावट देखी गई और यह स्टॉक 476.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 9622 करोड़ रुपये है।

MHRIL का PAT कई गुना बढ़ा

महिंद्रा हॉलिडेज एंड रिसॉर्ट्स इंडिया लिमिटेड का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स 30 जून 2024 को समाप्त पहली तिमाही में कई गुना बढ़कर 6.08 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का PAT 89.05 लाख रुपये था। पहली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 652.86 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले समान तिमाही में यह 614.31 करोड़ रुपये था।


30 जून 2024 तक MHRIL के पास भारत और विदेशों में 114 रिसॉर्ट हैं और इसकी सहायक कंपनी हॉलिडे क्लब रिसॉर्ट्स Oy (HCR), फिनलैंड के पास फिनलैंड, स्वीडन और स्पेन में 33 टाइमशेयर प्रॉपर्टीज़ (9 स्पा रिसॉर्ट्स सहित) हैं।

MHRIL ने 5 साल में दिया 222% रिटर्न

पिछले एक महीने में MHRIL के शेयरों में 5 फीसदी की तेजी आई है। पिछले 6 महीने में इसने करीब 20 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 23 फीसदी की तेजी देखी गई। पिछले एक साल में इसने 43 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले 5 सालों में इसके निवेशकों को 222 फीसदी का मुनाफा हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।