Share Market Crash: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर बढ़ते तनाव ने दुनिया भर के अधिकतर बाजारों में ऐसी उथल-पुथल मचाई कि इसकी आंच घरेलू स्टॉक मार्केट में भी महसूस हुई। सेंसेक्स 1100 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया और निफ्टी भी 22800 के नीचे आ गया और भारी गिरावट के साथ ये बंद भी हुए। ब्रोडर लेवल पर भी बिकवाली का भारी दबाव दिखा और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉल कैप 100 डेढ़-डेढ़ फीसदी से अधिक टूट गए। शेयर मार्केट की इस तबाही में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹8 लाख करोड़ से अधिक कम हो गया यानी कि निवेशकों की दौलत ₹8 लाख करोड़ से अधिक घट गई।
सेक्टरवाइज मार्केट पर आज सबसे तगड़ा दबाव सरकारी बैंकों ने बनाया, जिसका निफ्टी इंडेक्स 3% से अधिक टूट गया। इसमें प्राइवेट बैंक, ऑटो और मेटल सेक्टर ने भी इसका साथ दिया, जिनके निफ्टी इंडेक्स डेढ़-डेढ़ फीसदी से अधिक नीचे आए। एफएमसीजी और प्राइवेट बैंकों का निफ्टी इंडेक्स भी डेढ़ फीसदी कमजोर हुआ तो निफ्टी रियल्टी 2% से अधिक नीचे आया। सभी सेक्टर के इंडेक्स आज लाल रहे।
अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 28 सितंबर को सेंसेक्स (Sensex) 1124.02 प्वाइंट्स यानी 1.52% की गिरावट के साथ 72,771.72 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 360.25 प्वाइंट्स यानी 1.56% की फिसलन के साथ 22,780.25 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में आज सेंसेक्स 1179.51 प्वाइंट्स टूटकर 72,716.23 और निफ्टी भी 378.30 प्वाइंट्स गिरकर 22,762.20 तक आ गया था।
निवेशकों के ₹8.77 लाख करोड़ स्वाहा
एक कारोबारी दिन पहले यानी 25 सितंबर 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,83,25,067.26 करोड़ था। आज यानी 28 सितंबर 2026 को यह घटकर ₹4,74,47,601.92 करोड़ रह गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹877,465.34 करोड़ की गिरावट आई है
Sensex का सिर्फ 1 शेयर मजबूत
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें सिर्फ एक इंफोसिस ही आज बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं दूसरी तरफ एलएंडटी और पावरग्रिड में आज सबसे अधिक गिरावट रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
165 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर आज 4717 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 1359 शेयर आज मजबूत हुए तो 3106 में गिरावट रही जबकि 252 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 165 शेयर एक साल के हाई और 198 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 13 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 43 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।