GST काउंसिल की बैठक से पहले फर्टिलाइजर शेयरों में जोरदार एक्शन, 6% भागा चंबल फर्टिलाइजर

22 जून को होने वाली GST काउंसिल की बैठक में फर्टिलाइजर को GST से बाहर करने पर विचार करने के साथ ही रेट्रोस्पेक्टिव टैक्स के मामलों के निपटारे के लिए संशोधन पर भी फैसला हो सकता है

अपडेटेड Jun 19, 2024 पर 11:07 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
22 जून को होने वाली GST काउंसिल की बैठक में टोबैक प्रोडक्ट को लेकर भी सफाई संभव है। सिगरेट, बीडी और स्मोकलेस टोबैको पर सफाई संभव है

फर्टिलाइजर शेयरों में आज एक्शन देखने को मिल रहा है। 22 जून की GST काउंसिल की बैठक में GST से फर्टिलाइजर को बाहर करने का फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा GST काउंसिल की इस बैठक में कई अहम फैसले हो सकते है। फर्टिलाइजर को GST से बाहर करने पर विचार करने के साथ ही रेट्रोस्पेक्टिव टैक्स के मामलों के निपटारे के लिए संशोधन पर भी फैसला हो सकता है। इस मुद्दे पर ज्यादा जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के आलोक प्रियदर्शी ने जीएसटी काउंसिल के एजेंडा पर खास जानकारी दी।

GST काउंसिल का एजेंडा

आलोक ने बताया कि 22 जून को होने वाली GST काउंसिल की बैठक में। फर्टिलाइजर को GST से बाहर करने पर फैसला संभव है। फिलहाल अभी फर्टिलाइजर पर 5 फीसदी GST लगता है। कई रेट्रोस्पेक्टिव टैक्स विवाद के निपटारे पर भी चर्चा संभव है। इसके अलावा इस बैठक में ऑनलाइन गेमिंग के टैक्स विवाद पर भी चर्चा संभव है। इसे सेंट्रल एक्साइज के सेक्शन 11C के तर्ज पर लाने की तैयारी है। केंद्र और राज्य सरकारों को टैक्स माफी का अधिकार संभव है।


इसके अलावा 22 जून को होने वाली GST काउंसिल की बैठक में टोबैक प्रोडक्ट को लेकर भी सफाई संभव है। सिगरेट, बीडी और स्मोकलेस टोबैको पर सफाई संभव है। एयरक्राफ्ट पार्ट्स पर GST 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी किया जाना संभव है। इसके अलावा सोलर कुकर पर GST 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी किया जा सकता है।

फर्टिलाइजर शेयरों की चाल

फर्टिलाइजर शेयरों की चाल पर नजर डालें तो चंबल फर्टिलाइज 27 रुपए यानी 6.16 फीसदी की बढ़त के साथ 465 रुपए के आसपास दिख रहा है। वहीं, फर्टिलाइजर एंड केमिकल ट्रावनकोर (फैक्ट) 56.20 रुपए यानी 6.48 फीसदी की बढ़त के साथ 921 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं कोरोमंडर इंटरनेशनल 3.05 फीसदी की बढ़त के साथ 1,578.50 रुपए पर दिख रहा है। वहीं, राष्ट्रीय केमिकल्स में 7.24 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। हालांकि टाटा केमिकल्स और जीएनएफसी लाल निशान में हैं। लेकिन GSFC और दीपक फर्टिलाइजर में करीब 4 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।