26 सितंबर को सेंसेक्स-निफ्टी नए शिखर पर बंद हुए । हालांकि आज बाजार की फ्लैट शुरुआत हुई। ऐसे में सीएनबीसी-आवाज के अनुज सिंघल ने निवेशकों को बाजार पर आज की रणनीति पर सलाह देते हुए कहा कि मौजूदा लॉन्ग सौदों में SL को बढ़ाकर 25,950 पर लाएं। डे ट्रेडर्स के लिए खरीदारी का जोन 26,150-26,250 पर है। डे ट्रेडर्स के लिए पोजीशन जोड़ने का जोन 26,050-16,150 पर लगाए। नए इंट्राडे लॉन्ग सौदों का SL 25,950 पर है। नई पोजीशन लॉन्ग सौदों का SL थोड़ा नीचे 25,750 पर है। उन्होंने कहा कि अगर HDFC बैंक 1800 के ऊपर टिका तो बैंक निफ्टी में बड़ी तेजी होगी। ऐसे में बिग स्टॉक्स के तौर पर अनुज सिंघल ने कुछ ऐसे शेयरों का चुनाव किया है जिनमें पूरे दिन हचलच देखने को मिल सकती हैं। तो आइए डालते है उनके बिग स्टॉक्स पर एक नजर।
