Get App

अदाणी ग्रुप के निवेश वाली Semindia को मिला ₹666 करोड़ का रेल प्रोजेक्ट, 24 महीने में पूरा होगा काम

Adani Group Semindia Projects: सेमइंडिया प्रोजेक्ट्स को बेंगलुरु सबअर्बन रेल प्रोजेक्ट का ₹666 करोड़ का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। 24 महीने में पूरे होने वाले इस प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा आकर्षण मथिकेरे में बनने वाला 1.2 किमी लंबा अनोखा 'डबल-डेकर रेल-कम-रोड फ्लाईओवर' होगा। जानिए इस मेगा इंफ्रा प्रोजेक्ट की पूरी टाइमलाइन और रूट

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Oct 30, 2026 पर 5:10 PM
अदाणी ग्रुप के निवेश वाली Semindia को मिला ₹666 करोड़ का रेल प्रोजेक्ट, 24 महीने में पूरा होगा काम
अगस्त में अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बेंगलुरु में डीके शिवकुमार से मुलाकात की थी

Bengaluru Suburban Rail Project Contract: अदाणी ग्रुप के निवेश वाली सेमइंडिया प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने बेंगलुरु सबअर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट के तहत ₹665.61 करोड़ का बड़ा सिविल वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर लिया है।

कर्नाटक रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी (K-RIDE) ने मलिगे लाइन (कॉरिडोर-2) के पैकेज 1 के लिए 29 अक्टूबर को कंपनी को लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LoA) जारी किया है। GST के बिना इस पूरे कॉन्ट्रैक्ट की कुल वैल्यू ₹665.61 करोड़ है और इसे पूरा करने की समयसीमा 24 महीने तय की गई है।

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब कुछ समय पहले ही अगस्त में अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बेंगलुरु स्थित आवास पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से मुलाकात की थी।

प्रोजेक्ट में क्या है खास

सब समाचार

+ और भी पढ़ें