Get App

जल्द 6,000 करोड़ रुपये का QIP लॉन्च कर सकती है अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, फ्लोर प्राइस के बारे में जानें

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस की जल्द QIP लाने की योजना है। कंपनियां QIP (क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट) का इस्तेमाल घरेलू बाजार से रकम जुटाने के लिए करती हैं। QIP के लिए मार्केट रेग्युलेटर यानी SEBI से अनुमति की जरूरत नहीं होती है। QIP के लिए कंपनी नियमों के मुताबिक शेयर का भाव तय करती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 30, 2024 पर 4:17 PM
जल्द 6,000 करोड़ रुपये का QIP लॉन्च कर सकती है अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, फ्लोर प्राइस के बारे में जानें
Adani Energy Solutions में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 74.94 पर्सेंट है।

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस की जल्द QIP लाने की योजना है। कंपनियां QIP (क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट) का इस्तेमाल घरेलू बाजार से रकम जुटाने के लिए करती हैं। QIP के लिए मार्केट रेग्युलेटर यानी SEBI से अनुमति की जरूरत नहीं होती है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 30 जुलाई को कंपनी का शेयर 6.93 पर्सेंट की बढ़त के साथ 1,124.90 रुपये के ऊपर पहुंच गया।

QIP के लिए कंपनी नियमों के मुताबिक शेयर का भाव तय करती है। QIP का भाव शेयर के 2 हफ्ते के औसत भाव से कम नहीं हो सकता।  सालभर में शेयर तकरीबन 40 पर्सेंट बढ़ा है।

कंपनी 6,000 करोड़ रुपये का QIP लॉन्च कर सकती है। QIP की डिमांड 3 गुना तक पहुंच गई है। डील के लिए GQG, ADIA संभावित इन्वेस्टर्स हैं। कतर और अमेरिका के फंड संभावित इनवेस्टर्स भी हैं। इस पूरे मामले पर अदाणी ग्रुप को भेजी गई ई-मेल का कोई नहीं मिला।

किस भाव पर आएगा QIP

सब समाचार

+ और भी पढ़ें