Get App

आरबीआई की पॉलिसी के दिन एक्सपर्ट्स ने अदाणी एंटरप्राइजेज, एशियन पेंट्स और अन्य दो स्टॉक्स पर लगाया दांव

Adani Enterprises पर सच्चितानंद उत्तेकर ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 2500 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 160 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 200/240 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 130 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jun 08, 2023 पर 1:17 PM
आरबीआई की पॉलिसी के दिन एक्सपर्ट्स ने अदाणी एंटरप्राइजेज, एशियन पेंट्स और अन्य दो स्टॉक्स पर लगाया दांव
Praj Industries पर सनी अग्रवाल ने मिडकैप सेगमेंट से 395 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

आज आरबीआई की पॉलिसी जारी होने के बाद बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली। दिन की ऊंचाई से निफ्टी करीब 90 अंक फिसला। सेंसेक्स में भी गिरावट देखने को मिली। वहीं मिडैकप में सबसे ज्यादा गिरावट नजर आई। ऐसे बाजार में कमाई के लिए सच्चितानंद उत्तेकर ने अदाणी एंटरप्राइजेज पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि मानस जायसवाल ने एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा शिवांगी सरडा ने एशियन पेंट्स पर दांव लगाया। जबकि सनी अग्रवाल ने प्राज इंडस्ट्रीज पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Adani Enterprises

सच्चितानंद उत्तेकर ने Adani Enterprises के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 2500 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 160 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 200/240 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 130 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः AU Small Finance Bank Future

मासस जायसवाल ने AU Small Finance Bank पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि AU Small Finance Bank में 770 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 785 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 762 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें