Adani Enterprises के बोर्ड की मीटिंग आज, 1.5 अरब डॉलर तक जुटाने की मिल सकती है मंजूरी

Adani Enterprises Board Meeting: कुछ विश्लेषकों को उम्मीद है कि जून में अदाणी एंटरप्राइजेज के स्टॉक को बेंचमार्क S&P BSE Sensex इंडेक्स में शामिल किया जाएगा। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के बोर्ड ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट के जरिए 12,500 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी दे दी है। यह पूंजी इक्विटी शेयर या अन्य माध्यमों से जुटाई जाएगी

अपडेटेड May 28, 2024 पर 8:39 AM
Story continues below Advertisement
अदाणी समूह अपने कारोबारों जैसे हवाई अड्डों और ग्रीन हाइड्रोजन सहित नई एनर्जी में निवेश करने के लिए पैसे जुटाने की योजना बना रहा है।

अदाणी समूह की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड का बोर्ड, फंड जुटाने के प्रस्तावों पर चर्चा करने के​ लिए 28 मई को मीटिंग करने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी को 1.5 अरब डॉलर तक जुटाने की मंजूरी मिल सकती है। अदाणी समूह अपने कारोबारों जैसे हवाई अड्डों और ग्रीन हाइड्रोजन सहित नई एनर्जी में निवेश करने के लिए पैसे जुटाने की योजना बना रहा है।

इससे पहले खबर थी कि अदाणी समूह की दो कंपनियों अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड के बोर्ड सामूहिक रूप से 3.5-4 अरब डॉलर जुटाने की योजना को मंजूरी देने के लिए इस सप्ताह मीटिंग करने वाले हैं। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के बोर्ड की मीटिंग 27 मई को हुई।

कितने करोड़ जुटाएगी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस


अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के बोर्ड ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट के जरिए 12,500 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी दे दी है। यह पूंजी इक्विटी शेयर या अन्य माध्यमों से जुटाई जाएगी। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वह इस बारे में 25 जून को होने वाली सालाना आम बैठक में शेयरधारकों से मंजूरी लेगी। बोर्ड ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयर या अन्य पात्र सिक्योरिटीज या इन दोनों को मिलाकर पैसे जुटाने की मंजूरी दे दी है। इसके जरिए एक या विभिन्न चरणों में क्यूआईपी या अन्य स्वीकृत व्यवस्था के माध्यम से 12,500 करोड़ रुपये तक जुटाए जाएंगे।

Adani Enterprises की जून में हो सकती है S&P BSE Sensex में एंट्री

कुछ विश्लेषकों को उम्मीद है कि जून में Adani Enterprises के स्टॉक को बेंचमार्क S&P BSE Sensex इंडेक्स में शामिल किया जाएगा। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी 2023 में अदाणी ग्रुप की कंपनियों को लेकर आई हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अदाणी एंटरप्राइजेज समेत अदाणी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में तगड़ी गिरावट आई थी। अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर लुढ़कने से निवेशकों को 30 अरब डॉलर से ज्यादा का घाटा हुआ। लेकिन अदाणी समूह की ओर से कर्ज में कटौती और बड़े प्रोजेक्ट शुरू करने के बाद अब उस पूरे घाटे की भरपाई हो गई है।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अदाणी ग्रुप पर बड़े पैमाने पर कॉरपोरेट कदाचार और शेयर-कीमत में हेरफेर का आरोप लगाया गया था। अदाणी समूह बार-बार हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों का खंडन करता रहा है।

NMDC Q4 Results: मार्च तिमाही में शुद्ध मुनाफा 38% घटा, आय में इजाफा; डिविडेंड घोषित

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।