Adani Enterprises FPO: अडानी एंटरप्राइजेज में सस्ते में निवेश का मौका, अगले हफ्ते खुलेगा फॉलो-ऑन इश्यू, चेक करें पूरी डिटेल्स

अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयरों को सस्ते में खरीदने का मौका अगले हफ्ते मिलेगा। अडानी एंटरप्राइजेज का फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) 27 जनवरी को खुलेगा। इसके लिए प्राइस बैंड 3112-3276 रुपये फिक्स किया गया है। खुदरा निवेशकों को 64 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा

अपडेटेड Jan 27, 2023 पर 1:25 PM
Adani Enterprises के शेयर में 2022 में 125 फीसदी की दमदार रैली देखने को मिली है। वहीं, पावर और गैस सहित अन्य बिजनेस से जुड़ी कंपनियों के शेयर भी 100 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुके हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयरों को सस्ते में खरीदने का मौका अगले हफ्ते मिलेगा। अडानी एंटरप्राइजेज का फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) 27 जनवरी को खुलेगा। इसके लिए प्राइस बैंड 3112-3276 रुपये फिक्स किया गया है। खुदरा निवेशकों को 64 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा। वहीं अभी यह बीएसई पर 4 फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ 3434.00 रुपये के भाव (Adani Enterprises Share Price) में ट्रेड हो रहा है यानी कि प्राइस बैंड का लोअर प्राइस मौजूदा भाव से करीब 9 फीसदी डिस्काउंट पर है।

    Adani Enterprises FPO के बारे में डिटेल्स

    कंपनी के रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के मुताबिक अडानी एंटरप्राइजेज का 20 हजार करोड़ रुपये का एफपीओ 27-31 जनवरी के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 3112-3276 रुपये है। हालांकि खुदरा निवेशकों को 64 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। खुदरा निवेशक चार शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकेंगे। माना जा रहा है कि यूएई की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) और अन्य सोवरेन हेल्थ फंड्स और वित्तीय संस्थान जैसे अडानी ग्रुप के स्ट्रैटजिक इक्विटी पार्टनर्स इस इश्यू के तहत भारी खरीदारी कर सकते हैं। इस इश्यू के लिए आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, जेफरीज, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स, एक्सिस कैपिटल, आईडीबीआई कैपिटल, जेएम फाइनेंशियल, आईआईएफएल सिक्योरिटीज, मोनार्क नेटवर्थ कैपिटल और एलारा कैपिटल लीड मैनेजर्स हैं।


    GoMechanic में फर्जीवाड़े की पूरी कहानी, 'किसी भी कीमत पर' आगे बढ़ने की चाह ने किया बंटाधार

    जुटाए गए पैसों का क्या करेगी Adani Enterprises

    20 हजार करोड़ रुपये के इश्यू के तहत जुटाए गए 10869 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी के सब्सिडियरीज की ग्रीन हाइड्रोजन इकोसिस्टम, मौजूदा एयरपोर्ट फैसिलिटीज में कुछ सुधार कार्यों और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से जुड़े प्रोजेक्ट की फंडिंग में किया जाएगा। 4165 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी और इसकी तीन इकाइयों अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स, अडानी रोड ट्रांसपोर्ट और मुंदड़ा सोलर के कर्ज चुकाए जाएंगे। सितंबर 2022 तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक अडानी एंटरप्राइजेज पर 40023.50 करोड़ रुपये का कर्ज है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।