Get App

Adani Enterprises अगले हफ्ते लॉन्च कर सकती है NCD इश्यू, सितंबर में QIP के जरिए फंड जुटाने की तैयारी

Adani Enterprises NCD: एक सूत्र ने कहा कि पब्लिक एनसीडी ऑफर अगले हफ्ते के मध्य में लॉन्च होने की उम्मीद है, हालांकि इसकी तारीखें अभी तक तय नहीं की गई हैं। यह अदाणी ग्रुप की किसी भी कंपनी द्वारा एनसीडी का पहला पब्लिक ऑफर होगा। यह कंपनी की अपने फंडिंग सोर्स को डायवर्सिफाई करने की रणनीति का हिस्सा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 14, 2024 पर 9:07 PM
Adani Enterprises अगले हफ्ते लॉन्च कर सकती है NCD इश्यू, सितंबर में QIP के जरिए फंड जुटाने की तैयारी
Adani Enterprises इस महीने अपना पहला नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर (NCD) पब्लिक ऑफर लॉन्च कर सकती है।

अरबपति गौतम अदाणी की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Adani Enterprises) इस महीने अपना पहला नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर (NCD) पब्लिक ऑफर लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे अगले हफ्ते की शुरुआत में पेश किए जाने की उम्मीद है। मामले से परिचित लोगों ने बताया कि कंपनी का इरादा इसके जरिए 600 करोड़ रुपये जुटाने का है। अदाणी एंटरप्राइजेज की 1.5-2 अरब डॉलर की इक्विटी कैपिटल जुटाने की भी तैयारी है। कंपनी इसके लिए सितंबर के पहले 15 दिनों में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) इश्यू लॉन्च कर सकती है।

अदाणी ग्रुप के प्रवक्ता ने इस मामले में भेजे गए ईमेल का रिपोर्ट पब्लिश होने के समय तक कोई जवाब नहीं दिया है। एक सूत्र ने कहा, “पब्लिक एनसीडी ऑफर अगले हफ्ते के मध्य में लॉन्च होने की उम्मीद है, हालांकि इसकी तारीखें अभी तक तय नहीं की गई हैं। यह अदाणी ग्रुप की किसी भी कंपनी द्वारा एनसीडी का पहला पब्लिक ऑफर होगा। यह कंपनी की अपने फंडिंग सोर्स को डायवर्सिफाई करने की रणनीति का हिस्सा है।”

Adani Enterprises ने NCD ऑफर लिए 25 जुलाई को किया था अप्लाई

25 जुलाई को अदाणी एंटरप्राइजेज ने पब्लिक एनसीडी ऑफर के माध्यम से 600 करोड़ रुपये जुटाने के लिए स्टॉक एक्सचेंजों के साथ एक ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया। इस इश्यू में 300 करोड़ रुपये का बेस अमाउंट शामिल है, जिसमें जरूरत पड़ने पर 300 करोड़ रुपये अतिरिक्त जुटाने का विकल्प है। एनसीडी ऑफरिंग से जुटाई जाने वाली धनराशि का इस्तेमाल कंपनी द्वारा लिए गए मौजूदा कर्ज के पूर्ण या आंशिक रीपेमेंट के लिए किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें