Adani Enterprises QIP: अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज अगले सप्ताह की शुरुआत में अपने शेयर बेचने की योजना बना रही है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में मामले की जानकारी रखने वालों के हवाले से यह बात कही गई है। सोर्सेज का कहना है कि अदाणी एंटरप्राइजेज एक क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट के माध्यम से लगभग 1.3 अरब डॉलर जुटाने का प्लान कर रही है। उम्मीद है कि क्यूआईपी 7 अक्टूबर से शुरू होने वाले सप्ताह की शुरुआत में लॉन्च हो जाएगा।
