Adani Energy Solutions IntelliSmart Acquisition: भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने अदाणी ग्रुप की एक डील पर बड़ी हरी झंडी दी है। CCI ने बिजली ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी 'अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड' द्वारा इंटेलस्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के 100% इक्विटी शेयर कैपिटल के अधिग्रहण प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
