Get App

AWL Agri Business में अदाणी ग्रुप ने बेचा और 20% हिस्सा, पूरी तरह से एग्जिट जल्द; शेयर 6% उछला

AWL Agri Business Stake Sale: एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया है कि 20 प्रतिशत की मौजूदा बिक्री के बाद, अदाणी कमोडिटीज एलएलपी के पास Agri Business में 10.42 प्रतिशत हिस्सेदारी बचेगी। यह विल्मर की ओर से पहले से निर्धारित निवेशकों के एक समूह को बेची जाएगी

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jul 17, 2025 पर 5:35 PM
AWL Agri Business में अदाणी ग्रुप ने बेचा और 20% हिस्सा, पूरी तरह से एग्जिट जल्द; शेयर 6% उछला
17 जुलाई को AWL Agri Business Ltd का शेयर BSE पर 6 प्रतिशत बढ़त के साथ 278.25 रुपये पर बंद हुआ।

अदाणी समूह, AWL एग्री बिजनेस में पूरी हिस्सेदारी बेचकर फुली एग्जिट कर रहा है। इसके तहत कुछ हिस्सेदारी की बिक्री इस साल जनवरी में हुई थी। अब ग्रुप ने सिंगापुर की विल्मर इंटरनेशनल को और 20 प्रतिशत हिस्सेदारी 275 रुपये प्रति शेयर की दर से 7150 करोड़ रुपये में बेची है। AWL एग्री बिजनेस लिमिटेड का पुराना नाम अदाणी विल्मर लिमिटेड था। अदाणी एंटरप्राइजेज और AWL Agri Business ने 17 जुलाई को शेयर बाजारों को इस बारे में बताया। अदाणी विल्मर लिमिटेड, अदाणी ग्रुप और विल्मर इंटरनेशनल का जॉइंट वेंचर है।

एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया है कि 20 प्रतिशत की मौजूदा बिक्री के बाद, अदाणी कमोडिटीज एलएलपी के पास Agri Business में 10.42 प्रतिशत हिस्सेदारी बचेगी। अदाणी कमोडिटीज एलएलपी, अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की सहायक कंपनी है। बची हुई 10.42 प्रतिशत हिस्सेदारी विल्मर की ओर से पहले से निर्धारित निवेशकों के एक समूह को बेची जाएगी।

जनवरी में हिस्सेदारी बिक्री के लिए आया था OFS

इससे पहले जनवरी 2025 में AWL Agri Business में हिस्सेदारी बिक्री के लिए अदाणी एंटरप्राइजेज की ओर से ऑफर फॉर सेल (OFS) लाया गया था। बेस ऑफर 13.5 प्रतिशत हिस्सेदारी (17.54 करोड़ शेयर) का था। साथ ही 1.96 करोड़ शेयरों (1.51 प्रतिशत) तक अधिक खरीद (ओवरसब्सक्रिप्शन) का विकल्प था। कहा गया था कि इस तरह पेशकश में रखे गए शेयरों की कुल संख्या 19.50 करोड़ (15.01 प्रतिशत) तक हो जाएगी। OFS में भी शेयर बिक्री 275 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर की गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें