Get App

इस कंपनी ने खरीदे Adani Enterprises के शेयर, बढ़ गई प्रमोटर्स की हिस्सेदारी

Adani Group News: अदाणी ग्रुप (Adani Group) की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज Adani Enterprises) में प्रमोटर कंपनी अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रही है। प्रमोटर कंपनी ने यह खरीदारी ऐसे समय में की है जब अमेरिकी बुटिक निवेश कंपनी जीक्यूजी पार्टनर्स (GQG Partners) भी अदाणी ग्रुप की कंपनियों में तेजी से पैसे लगा रही है। अब अदाणी एंटरप्राइजेज में प्रमोटर्स की 69.87 फीसदी हिस्सेदारी है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 22, 2023 पर 8:52 AM
इस कंपनी ने खरीदे Adani Enterprises के शेयर, बढ़ गई प्रमोटर्स की हिस्सेदारी
गौतम अदाणी के अदाणी ग्रुप की मार्केट में दस कंपनियां लिस्टेड हैं जिसमें से पांच कंपनियों में जीक्यूजी पार्टनर्स ने भी पैसे लगाए हुए हैं।

Adani Group News: अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) में प्रमोटर कंपनी अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रही है। चूंकि ग्रुप अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) के झटके से उबर रहा है तो प्रमोटर कंपनी केंपास ट्रेड एंड इनवेस्टमेंट (Kempas Trade and Investment) ने भी इसमें अपनी हिस्सेदारी बढ़ा ली है। अब अदाणी एंटरप्राइजेज में प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 67.65 फीसदी से बढ़कर 69.87 फीसदी हो गई है। एक्सचेंज फाइलिंग से इसका खुलासा हुआ है।

केंपास ने ओपन मार्केट में 7 अगस्त से 18 अगस्त के बीच लेन-देन के लिए जरिए अदाणी एंटरप्राइजेज में 2.22 फीसदी हिस्सेदारी बढ़ाई है। केंपास ने यह खरीदारी ऐसे समय में की है जब अमेरिकी बुटिक निवेश कंपनी जीक्यूजी पार्टनर्स (GQG Partners) भी अदाणी ग्रुप की कंपनियों में तेजी से पैसे लगा रही है।

GQG Partners का Adani Group की पांच कंपनियों में है निवेश

अदाणी ग्रुप की मार्केट में दस कंपनियां लिस्टेड हैं जिसमें से पांच कंपनियों में जीक्यूजी पार्टनर्स ने भी पैसे लगाए हुए हैं। स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक पिछले महीने ही जीक्यूजी ने थोक में अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) के शेयर खरीदे। इस खरीदारी के बाद अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) में जीक्यूजी की हिस्सेदारी बढ़ाकर 5.03 फीसदी हो गई। पिछले हफ्ते 16 अगस्त को इसने अदाणी पावर (Adani Power) में भी 7.73 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें