Adani Group Stocks: अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की रिपोर्ट आने के बाद से अदाणी ग्रुप के शेयरों में भारी उतार-चढ़ाव की स्थिति है। अब इसे फिर झटका लगा है। गुजरात के मुंदड़ा में 34900 करोड़ रुपये के पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट को रोकने के चलते इसके शेयरों में बिकवाली का दबाव दिख रहा है। ग्रुप की 10 में से सिर्फ एक कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) ही आज ग्रीन जोन में है और बाकी कंपनियों के शेयर टूट रहे हैं। एक स्टॉक तो लोअर सर्किट पर फिसल गया है।
