Adani Group Shares: अदाणी ग्रुप के शेयरों में बुधवार 13 मार्च को तगड़ी बिकवाली रही। शेयर बाजारों में कमजोरी के बीच अदाणी ग्रुप के शेयर आज करीब 13 फीसदी तक टूट गए। ग्रुप की सभी 10 कंपनियों के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसके चलते दोपहर तक, अदाणी ग्रुप की मार्केट वैल्यू करीब 90,000 करोड़ रुपये कम हो गई थी। सबसे अधिक गिरावट अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में देखने को मिली, जो इंट्राडे में 13 फीसदी टूटकर 1,650 रुपये के निचले स्तर पर आ गया। अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में यह 2024 में आई अबतक की सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट है।
