Get App

Adani Group Stocks: India-US Deal पर Adani Enterprises रॉकेट, 12% उछलकर बना Nifty 50 का टॉप गेनर

Adani Group Stocks: ऐसे समय में जब निफ्टी में 1,252.8 प्वाइंट्स का रिकॉर्ड उछाल और सेंसेक्स (Sensex) में 5.15% की जोरदार तेजी आई, अदाणी ग्रुप के शेयर भी चमक उठे। भारत और अमेरिका के बीच डील पर अदाणी ग्रुप के स्टॉक्स 12% तक उछल पड़े और अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) तो निफ्टी 50 पर टॉप गेनर बन गया। जानिए दोनों देशों के बीच की डील से अदाणी ग्रुप की किन कंपनियों को अधिक फायदे की उम्मीद है?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Feb 03, 2026 पर 2:00 PM
Adani Group Stocks: India-US Deal पर Adani Enterprises रॉकेट, 12% उछलकर बना Nifty 50 का टॉप गेनर
Adani Group Stocks: भारत और अमेरिका के बीच कारोबारी सौदे को लेकर वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेफरीज का कहना है कि इससे अदाणी ग्रुप की कंपनियों को फायदा मिल सकता है। ब्रोकरेज फर्म एंटीक के मुताबिक इस सौदे से अदाणी पावर और अदाणी पोर्ट्स को फायदा मिल सकता है।

Adani Group Stocks: भारत और अमेरिका के बीच कारोबारी डील फाइनल होने पर अदाणी ग्रुप के शेयरों की चमक बेतहाशा बढ़ गई और 12% तक उछल गए। अमेरिका ने भारतीय चीजों पर रेसिप्रोकल टैरिफ को घटाकर 18% करने पर हामी भरी है। इसके असर से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में चौतरफा हरियाली आई। खरीदारी के इस शानदार माहौल में तो अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) रॉकेट की स्पीड से ऊपर चढ़ा और आज निफ्टी 50 (Nifty 50) का टॉप गेनर बन गया। इसमें 12% से अधिक तेजी आई। वहीं सेंसेक्स और निफ्टी की बात करें तो सेंसेक्स उछलकर 85800 के पार तो निफ्टी में 1251 प्वाइंट्स की रिकॉर्ड तेजी आई।

Adani Group Stocks: क्या है स्थिति?

अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 11.93% उछलकर ₹2,233.40 पर पहुंच गया। लगातार दूसरे दिन आज यह ऊपर चढ़ा है और इन दो दिनों में यह 14% से अधिक उछल चुका है। अदाणी पोर्ट्स की बात करें तो एनएसई पर यह 8.33% उछलकर ₹1,520 पर पहुंच गया। दो दिनों में यह 12% से अधिक मजबूत हुआ है। यह भी निफ्टी 50 के टॉप गेनर्स में शुमार रहा। वैसे अदाणी एंटरप्राइजेज और अदाणी पोर्ट्स, दोनों आज दिसंबर तिमाही के कारोबारी नतीजे भी पेश करने वाले हैं। अदाणी ग्रुप की बाकी कंपनियों की बात करें तो अदाणी पावर और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में भी खरीदारी का अच्छा रुझान दिखा।

क्या कहना है कि ब्रोकरेज फर्मों का?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें