Get App

Adani Group Stocks: अचानक आई तेजी से 10% तक उछले अदाणी ग्रुप के शेयर, जानें कारण

Adani Group Stocks: अदाणी ग्रुप के शेयरों के लिए मंगलवार 25 जुलाई का दिन काफी मंगल भरा रहा। ग्रुप की शेयर बाजार में सूचीबद्ध सभी 10 कंपनियों के शेयर तूफानी तेजी के साथ बंद हुए। 3 शेयरों में तो अपर सर्किट लगा। वहीं 2 शेयर 10% की उछाल के साथ बंद हुए। सबसे अधिक तेजी अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) के शेयरों में देखने को मिली

Vikrant singhअपडेटेड Jul 25, 2023 पर 6:00 PM
Adani Group Stocks: अचानक आई तेजी से 10% तक उछले अदाणी ग्रुप के शेयर, जानें कारण
Adani Transmission के शेयर 8.22% की तेजी के साथ 837.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ

Adani Group Stocks: अदाणी ग्रुप के शेयरों के लिए मंगलवार 25 जुलाई का दिन काफी मंगल भरा रहा। ग्रुप की शेयर बाजार में सूचीबद्ध सभी 10 कंपनियों के शेयर तूफानी तेजी के साथ बंद हुए। 3 शेयरों में तो अपर सर्किट लगा। वहीं 2 शेयर 10% की उछाल के साथ बंद हुए। सबसे अधिक तेजी अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) के शेयरों में देखने को मिली, जो बीएसई पर अपनी 10% पर्सेंट की अपर सर्किट सीमा को छूकर 1,089.15 रुपये के भाव पर बंद हुए। इस तेजी के पीछे एक बड़ी वजह यह रही कि अदाणी ग्रीन एनर्जी ने अगस्त में तमाम निवेशकों के साथ मीटिंग की योजना बनाई है।

कंपनी का मैनेजमेंट 16 से 22 अगस्त के बीच एवेंडस स्पार्क, एमके ग्लोबल और मोतीलाल ओसवाल से अलग-अलग मुलाकात करेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विदेशी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने भी 30 अगस्त को कंपनी के क्रेडिट एनालिस्ट और इनवेस्टर्स मीटिंग में भाग लेने में रुचि दिखाई है।

अदाणी ग्रीन एनर्जी के अलावा अदाणी पावर (Adani Power) के शेयरों में भी मंगलवार को करीब 10 फीसदी की तेजी देखने को मिली। बीएसई पर कंपनी के शेयर 9.98 फीसदी की तेजी के साथ 261.80 रुपये के भाव पर बंद हुए। इसके वॉल्यूम में आज करीब 7 गुना उछाल देखने को मिली।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें