Adani Group Shares: अदाणी ग्रुप के शेयरों में मंगलवार 9 मई को भी गिरावट जारी रही। ग्रुप की शेयर बाजार में सूचीबद्ध कुल 10 कंपनियों में से 6 के शेयर लाल निशान में बंद हुए। वहीं 4 शेयरों में मामूली तेजी रही। अदाणी ग्रुप के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट अदाणी ट्रासंमिशन (Adani Transmission) के शेयरों में देखी गई और यह एनएसई पर अपनी 5 फीसदी की लोअर सर्किट सीमा को छूकर 901.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इसके बाद सबसे अधिक गिरावट अदाणी टोटल गैस (Adani Total Gas) के शेयरों में रही और यह एनएसई पर 3.18% की गिरावट के साथ 845.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ।
