Get App

Adani Stocks: अदाणी ग्रुप के शेयरों में म्यूचुअल फंडों ने की जमकर खरीदारी, जून में किया ₹2800 करोड़ का निवेश

Adani Group Stocks: म्यूचुअल फंड्स ने जून महीने में अदाणी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी की है। उन्होंने अदाणी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में कुल 2800 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। ग्रुप की कुल 8 बड़ी प्रमुख लिस्टेड कंपनियों में म्यूचुअल फंड्स ने शुद्ध रूप से खरीदारी की। वहीं ACC ग्रुप का इकलौता ऐसे शेयर रहा, जिसमें म्यूचुअल फंडों की ओर से निकासी देखी गई

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 15, 2025 पर 10:02 AM
Adani Stocks: अदाणी ग्रुप के शेयरों में म्यूचुअल फंडों ने की जमकर खरीदारी, जून में किया ₹2800 करोड़ का निवेश
Adani Group Stocks: अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में ₹800 करोड़ का निवेश आया

Adani Group Stocks: म्यूचुअल फंड्स ने जून महीने में अदाणी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी की है। उन्होंने अदाणी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में कुल 2800 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। ग्रुप की कुल 8 बड़ी प्रमुख लिस्टेड कंपनियों में म्यूचुअल फंड्स ने शुद्ध रूप से खरीदारी की। वहीं ACC ग्रुप का इकलौता ऐसे शेयर रहा, जिसमें म्यूचुअल फंडों की ओर से निकासी देखी गई। यह निवेश अदाणी ग्रुप में संस्थागत निवेशकों के भरोसे में हो रहे सुधार को दिखाता है, जो पिछले कुछ समय से विवादों और रेगुलेटरी निगरानी के चलते दबाव में था।

किन कंपनियों में हुआ सबसे ज्यादा निवेश?

अदाणी पोर्ट्स एंड SEZ और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस जून महीने के दौरान म्यूचुअल फंडों के पंसदीदा शेयर बनकर उभरे। अदाणी पोर्ट्स एंड SEZ में म्यूचुअल फंड्स ने कुल ₹900 करोड़ का निवेश किया। इसमें से कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड ने ₹476 करोड़ के शेयर खरीदे। वहीं आदित्य बिड़ला सनलाइफ म्यूचुअल फंड ने ₹208 करोड़ का निवेश किया।

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में ₹800 करोड़ का निवेश आया। इस शेयर में इनवेस्को म्यूचुअल फंड ने सबसे बड़ा दांव लगाया और ₹180 करोड़ के शेयर खरीदे। इसके बाद ICICI प्रूडेंशियल, SBI और कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड ने भी प्रत्येक ने ₹100 करोड़ से अधिक का निवेश किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें