Get App

Adani Group Stocks: अमेरिका में गौतम अदाणी के खिलाफ मामला खत्म होने के करीब, समूह की कंपनियों के शेयर उछले

Adani Group Stocks: ब्लूमबर्ग और न्यूयॉर्क टाइम्स ने खबर दी है कि अमेरिका का जस्टिस डिपार्टमेंट इस हफ्ते गौतम अदाणी के खिलाफ लगे आपराधिक आरोपों को हटा सकता है। अमेरिकी मार्केट्स रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) भी सिविल फ्रॉड के एक अलग मामले का निपटारा कर सकता है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड May 15, 2026 पर 1:17 PM
Adani Group Stocks: अमेरिका में गौतम अदाणी के खिलाफ मामला खत्म होने के करीब, समूह की कंपनियों के शेयर उछले
अदाणी ने 2024 में 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की जीत के बाद अमेरिका में 10 अरब डॉलर निवेश करने का वादा किया था।

Adani Group Stocks: अदाणी समूह की ज्यादतर कंपनियों के शेयरों में 15 मई को उछाल दिखा। इसकी वजह एक खबर है, जिसमें कहा गया है कि अमेरिका में गौतम अदाणी के खिलाफ चल रहे फ्रॉड के मामले का निपटारा जल्द हो सकता है। गौतम अदाणी इस समूह के चेयरमैन हैं। इस खबर से अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 2.77 फीसदी चढ़कर 2,788 रुपये पर पहुंच गया था। अदाणी पोर्ट्स का शेयर 2.23 फीसदी के उछाल के साथ 1,813 रुपये पर पहुंच गया। अदाणी टोटल गैस में 2.29 फीसदी की तेजी आई। हालांकि, बाद में तेजी थोड़ी सुस्त पड़ गई।

अदाणी समूह को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद

ब्लूमबर्ग और न्यूयॉर्क टाइम्स ने खबर दी है कि अमेरिका का जस्टिस डिपार्टमेंट इस हफ्ते गौतम अदाणी के खिलाफ लगे आपराधिक आरोपों को हटा सकता है। अमेरिकी मार्केट्स रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) भी सिविल फ्रॉड के एक अलग मामले का निपटारा कर सकता है। इस खबर का असर 15 मई को बाजार खुलने पर अदाणी समूह की कंपनियों पर दिखा।

अदाणी ग्रीन का शेयर बीते एक महीने में 26 फीसदी उछला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें