गिरते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें ट्रेडिंग, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

Adani Total Gas के स्टॉक में Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 660 के स्ट्राइक वाली पुट 29.40 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 38 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 21 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jan 10, 2025 पर 11:16 AM
Story continues below Advertisement
Anant Raj पर Motilal Oswal के सिद्धार्थ खेमका ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 884 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 100 अंक फिसलकर 23400 के करीब पहुंच गया। मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरो की जोरदार धुलाई देखने को मिली। PSU बैंक, मेटल, एनर्जी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट नजर आई। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए शिल्पा राउत ने अदाणी टोटल गैस पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि प्रशांत सावंत ने पीआई इंडस्ट्रीज पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने चार्ट के चमत्कार के लिए अदाणी पोर्ट्स पर दांव लगाया। जबकि सिद्धार्थ खेमका ने अनंत राज पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Adani Total Gas

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने Adani Total Gas के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 660 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 29.40 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 38 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 21 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः PI Industries Future


Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने PI Industries में बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि PI Industries में 3620 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें फ्यूचर में 3500 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 3665 रुपये पर लगाएं।

Top Intraday Calls: आज इंट्राडे में इन शेयरों में हो सकती है जोरदार कमाई, बाजार खुलने के तुरंत बाद छह दिग्गजों ने इन 6 स्टॉक्स पर कराई ट्रेंडिंग

चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Adani Ports

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने Adani Ports पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Adani Ports में 1108 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 1100 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1120 रुपये पर लगाएं।

चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Anant Raj

Motilal Oswal के सिद्धार्थ खेमका ने मिडकैप सेगमेंट से Anant Raj का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Anant Raj के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 884 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 1100 रुपये का अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

 

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।