Adani Total Gas Q1 Results: अदाणी टोटल गैस ने 21 जुलाई को जून तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। इस दौरान कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 14.2 फीसदी गिरकर 141.7 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 165.2 करोड़ रुपये था। प्रॉफिट में गिरावट का असर कंपनी के शेयरों पर पड़ा। शेयर 1.67 फीसदी गिरकर 701 रुपये पर बंद हुआ।
