Aditya Birla Sun Life AMC का आ सकता है OFS, 5% स्टेक बेच सकते हैं प्रमोटर्स

Aditya Birla Sun Life AMC Share : ऑफर फॉर सेल यानी OFS की खबरों के बीच आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC के शेयरों में बड़ी गिरावट आई है। स्टॉक में आज करीब 4 फीसदी तक की गिरावट देखी गई। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 14591 करोड़ रुपये पर आ गया है

अपडेटेड Mar 12, 2024 पर 1:52 PM
Story continues below Advertisement
आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC के प्रमोटर्स 5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए ऑफर फॉर सेल (OFS) लॉन्च कर सकते हैं।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Aditya Birla Sun Life AMC Share Price : आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC के प्रमोटर्स 5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए ऑफर फॉर सेल (OFS) लॉन्च कर सकते हैं। दरअसल, प्रमोटर आदित्य बिड़ला कैपिटल और सन लाइफ (इंडिया) AMC को पब्लिक फ्लोट के नियमों को पूरा करने के लिए हिस्सेदारी में कटौती करने की जरूरत है। CNBC-TV18 ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। कंपनी वर्तमान में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए रोड शो कर रही है। सूत्रों का कहना है कि कंपनी का इरादा लगभग 5% हिस्सेदारी बेचने का है।

    Aditya Birla Sun Life AMC के प्रमोटर्स को 75% तक घटानी होगी हिस्सेदारी

    पब्लिक फ्लोट से जुड़े नियमों का पालन करने के लिए कंपनी को सितंबर 2024 तक प्रमोटर स्टेक को मौजूदा 86.47 परसेंट से कम करके 75 परसेंट करना होगा। सूत्रों ने कहा कि आदित्य बिड़ला कैपिटल की हिस्सेदारी मौजूदा 49.99 फीसदी से घटाकर 45 फीसदी करने की योजना है। इसके अलावा, OFS के बाद सन लाइफ AMC की हिस्सेदारी 36.48 फीसदी से घटकर 30 फीसदी होने की संभावना है। हिस्सेदारी से जुड़े ये आंकड़े दिसंबर 2023 तक के हैं।


    कुछ किस्तों में हो सकती है Aditya Birla Sun Life AMC के शेयरों की बिक्री

    सूत्र ने आगे बताया, “निवेशकों की मांग के आधार पर शेयरों की बिक्री कुछ किस्तों में की जा सकती है। वर्तमान में, कंपनी निवेशकों के साथ बातचीत कर रही है।" हालांकि, आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी ने इस मामले में सीएनबीसी-टीवी18 द्वारा पूछे गए सवालों का कोई जवाब नहीं दिया है।

    Aditya Birla Sun Life AMC के OFS की खबरों के बीच लुढ़के शेयर

    इस खबर के बीच आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC के शेयरों में बिकवाली हो रही है। इस समय यह स्टॉक 3.22 फीसदी की गिरावट के साथ 508.75 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। पिछले एक महीने में आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC के शेयरों में 8 फीसदी की तेजी आई है। वहीं, पिछले 6 महीने में इसने 23 परसेंट का रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में इसके निवेशकों को 39 परसेंट का रिटर्न मिला है। हालांकि, पिछले 5 सालों में यह स्टॉक 27 परसेंट टूट चुका है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।