निफ्टी और बैंक निफ्टी में सेल ऑन बाउंस की रणनीति अपनाएं, स्विंग्स में से जल्दी निकलने की करें कोशिश- एक्सपर्ट

निफ्टी पर राय देते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने कहा कि निफ्टी में 23500 का अहम सपोर्ट लेवल टूटते हुए दिखा है। अब 23000 का लेवल सपोर्ट के रूप में काम करेगा। वहीं ऊपर की तरफ 23700 का लेवल रेजिस्टेंस के रूप में दिखेगा। हालांकि आईटी सेक्टर नीचे के लेवल्स से इंडेक्स के लाइफलाइन बन कर आया है। लेकिन ये मानइर पुल बैक लग रहा है

अपडेटेड Jan 10, 2025 पर 1:26 PM
Story continues below Advertisement
निफ्टी और बैंक निफ्टी पर शिवांगी सरडा ने सेल ऑन बाउंस की रणनीति अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ऐसे मार्केट में थोड़े बुहत स्मार्टली ट्रेड करें और ऐसे स्विंग में जल्दी निकलने की कोशिश करें

Nifty Strategy During Market Hours : बाजार में आज कमजोरी नजर आ रही है। फिलहाल सेंसेक्स और निफ्टी सपाट कारोबार करते नजर आ रहे हैं। इस बीच Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने निफ्टी पर राय देते हुए कहा कि बाजार में बुल्स एंड बेयर्स का टग ऑफ वार चल रहा है। निफ्टी में निचले लेवल पर सपोर्ट बेस बाईंग देखने को मिल रही है। आईटी सेक्टर निचले लेवल पर बाजार को सपोर्ट कर रहा है लेकिन अपर लेवल्स पर अभी भी बाजार में रिजेक्शन दिख रहा है। हमें लगता है बाजार में मिक्स स्ट्रक्चर रहेगा। इसमें स्विंग दिखेंगे लेकिन दबाव भी रहेगा। इंट्राडे के नजरिये से बात करें तो यहां पर सेल ऑन बाउंस पर सेल की रणनीति अपना सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि बाजार में लगातार 6 सेशन से इंडेक्स में लोअर हाई बनते हुए दिख रहे हैं। दो दिनों से शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिल रहा है इसलिए हमें लगता है कि बाजार में प्रेशर बना रहेगा।

उन्होंने कहा कि निफ्टी में 23500 का अहम सपोर्ट लेवल टूटते हुए दिखा है। अब 23000 का लेवल सपोर्ट के रूप में काम करेगा। वहीं ऊपर की तरफ 23700 का लेवल रेजिस्टेंस के रूप में दिखेगा। हालांकि अपसाइड इन लेवल्स पर कैप्ड होने की वजह से हर्डल लेवल्स छोटा नजर आ रहा है। हालांकि आईटी सेक्टर नीचे के लेवल्स से इंडेक्स के लाइफलाइन बन कर आया है। लेकिन ये मानइर पुल बैक लग रहा है।

गिरते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें ट्रेडिंग, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस


Motilal Oswal की शिवांगी सरडा की बैंक निफ्टी पर राय

बैंक निफ्टी पर बात करते हुए शिवांगी ने कहा कि इस इंडेक्स में भी लगातार छह सेशन से लोअर टॉप्स बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें कहीं ना कहीं हैवीवेट्स शेयर बिलकुल भी परफॉर्म करते हुए नहीं दिख रहे हैं। एक्सिस बैंक सहित अन्य बैंक्स में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिल रहा है। इंडेक्स ने महत्वपूर्ण सपोर्ट लेवल भी तोड़ा है। उसके नीचे काफी कम्फर्टेबल ट्रेड कर रहा है। यहां पर सेल ऑन बाउंस की सलाह होगी। इसमें 49700 का एक अहम लेवल है वह अब रेजिस्टेंस के तौर पर काम करेगा। नीचे के लेवल पर 48500 पर एक सपोर्ट दिख रहा है। निफ्टी और बैंक निफ्टी में सेल ऑन बाउंस की रणनीति अपनानी चाहिए। हेज रहना चाहिए और ऐसे मार्केट में थोड़े बुहत स्मार्टली ट्रेड करें इसके साथ ही ऐसे स्विंग में जल्दी निकलने की भी कोशिश करें।

Market Expert के अमित सेठ की बाजार पर राय

Market Expert के अमित सेठ ने कहा कि आज थोड़ा से बाउंस देखने को मिल रहा है लेकिन उसकी वजह ये है कि पिछले पांच दिनों से बाजार में बैक टू बैक बिकवाली दिख रही है। निफ्टी में रोजाना गिरावट दिखी है इसलिए मुझे लगता है थोड़ा रिलीफ जरूर आ सकता है। लेकिन हायर लेवल पर 200 DEMA जो कि 23670 पर वहां से अगर 100 से 150 प्वाइंट की रिकवरी आती है तो ऊपरी लेवल पर मार्केट में फिर से प्रेशर आ सकता है। निफ्टी में कुल मिलाकर स्ट्रक्चर वीक नजर आ रहा है। डे बाई डे सेलिंग प्रेशर कम नहीं हो रहा है। आज के मूव को ट्रेड रिवर्सल के रूप में नहीं लेना चाहिए। बल्कि थोड़ी सतर्कता बरतनी चाहिए। हमारी बाजार में सेल ऑन राइज की रणनीति अपनाने की सलाह होगी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।