मशहूर स्टॉक इनवेस्टर एड्रियन मोवात का मानना है कि इंडियन स्टॉक मार्केट्स के लिए 2025 में ज्यादा चुनौतियां दिख रही हैं। इस बीच, चीन और दूसरे उभरते बाजारों को अच्छे निवेश और कुछ सेक्टर्स में तेजी का फायदा मिला है। इंडिया पर अमेरिका के 50 फीसदी टैरिफ लगाने के फैसले पर उन्होंने कहा कि अमेरिकी सरकार भारत के पीछे पड़ी हुई है, जबकि भारत और चीन दोनों ही रूस से क्रूड ऑयल खरीद रहे हैं। उन्होंने इसे अनुचित बताया।
