Advait Energy Share Price: मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी से मिला ऑर्डर, शेयर को लगे पंख, 8% उछला

Advait Energy Share Price: शेयर इंट्राडे में 8% की जोरदार छलांग लगाता नजर आए। शेयर में यह तेजी मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन से बड़े ऑर्डर मिलने के बाद आई

अपडेटेड Aug 26, 2026 पर 12:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि इस कॉन्ट्रैक्ट को 18 महीनों में पूरा किया जाएगा।

Advait Energy Transitions Share Price : इलेक्ट्रिक इप्यूमेंट्स बनाने वाली कंपनी Advait Energy Transitions Ltd. के शेयरों में बुधवार, 26 अगस्त को जोरदार तेजी देखने को मिली। शेयर इंट्राडे में 8% की जोरदार छलांग लगाता नजर आए। शेयर में यह तेजी मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन से बड़े ऑर्डर मिलने के बाद आई। हालांकि कारोबारी दिन के आगे बढ़ने के साथ ही इनमें थोड़ी मुनाफावसूली देखने को मिली और शेयर दोपहर 12.20 बजे के ट्रेडिंग सेंशन के दौरान एनएसई पर 3 फीसदी से ज्यादा की बढत के साथ ट्रेड कर रहा था।

Advait Energy Transitions ने घोषणा की थी कि उसे मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड. (MPPTCL) से ₹135 करोड़ का टर्नकी कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

यह ऑर्डर 400kV, 220kV और 132kV वोल्टेज क्लास वाली एक्स्ट्रा-हाई-वोल्टेज (EHV) ट्रांसमिशन लाइनों के लिए इमरजेंसी रेस्टोरेशन सिस्टम (ERS) और उनसे जुड़े सभी एक्सेसरीज़ के डिज़ाइन, मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई के लिए है।


कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि इस कॉन्ट्रैक्ट को 18 महीनों में पूरा किया जाएगा। यह ऑर्डर सामान्य कामकाज के दौरान मिला है और यह मध्य प्रदेश की स्टेट ट्रांसमिशन यूटिलिटी, MPPTCL से प्राप्त हुआ है।

कंपनी के बारे में

कंपनी ट्रांसमिशन लाइनों और सब-स्टेशन के लिए जरूरी घटक (components) बनाती है। इसमें ऑप्टिकल ग्राउंड वायर (OPGW), ओएफसी केबल (OFC cables), एल्युमिनियम क्लेड स्टील (ACS) और स्ट्रिंगिंग टूल्स का निर्माण शामिल है। साथ ही यह कंपनी पावर सेक्टर और सोलर पावर प्लांट के लिए इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) सेवाएं देती है

स्टॉक का परफॉर्मेंस

शेयर 12.30 बजे के आसपास एनएसई पर 3.04 फीसदी की बढ़त के साथ 2124.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा । स्टॉक आज 2,104.20 रुपये पर खुला था। शेयर का 52 वीक हाई 2,485.00 रुपये पर है जबकि 52 वीक लो है। इसने इंट्राडे में 2,230.00 रुपये का हाई और 2,099.90 रुपये का लो बनाया।

Gujarat Energy Share Price: ब्रोकरेज फर्म ने रेटिंग घटाई, शेयर लुढ़का, टारगेट प्राइस में भी कर दी बड़ी कटौती

Cyient Share Price: इन्वेस्टर डे के बाद शेयर 4% उछला, जेपी मॉर्गन ने दिया ₹1,050 का टारगेट

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।